द इंडियन व्यू

एयर इंडिया-एयर इंडिया एक्सप्रेस आज पश्चिम एशिया क्षेत्र से 26 उड़ानें करेंगी संचालित

नई दिल्ली : टाटा की अगुवाई वाली एयरलाइन एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर आज पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 26 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। यह जानकारी एयर इंडिया ने एक्स पोस्ट में…

Ragwendra P Singh
March 25, 2026
2 min read
एयर इंडिया-एयर इंडिया एक्सप्रेस आज पश्चिम एशिया क्षेत्र से 26 उड़ानें करेंगी संचालित

नई दिल्ली : टाटा की अगुवाई वाली एयरलाइन एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर आज पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 26 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। यह जानकारी एयर इंडिया ने एक्स पोस्ट में दी। कंपनी ने कहा है कि दोनों एयरलाइंस जेद्दाह के लिए अपनी-अपनी निर्धारित सेवाएं जारी रखेंगी, भारत और जेद्दाह के बीच कुल 8 उड़ानें होंगी।

 

एयरलाइन के मुताबिक इनमें से एयर इंडिया दिल्ली और मुंबई से एक-एक वापसी उड़ान संचालित करेगी, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस कोझिकोड और मंगलौर से एक-एक उड़ान संचालित करेगी। इसके अलावा, एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए 4 निर्धारित उड़ानें संचालित करेगी, जिनमें दिल्ली और मुंबई से उड़ानें शामिल हैं। इसके साथ ही बेंगलुरु और कोझिकोड से रियाद के लिए चार निर्धारित उड़ानें भी संचालित करेगी। एयर इंडिया रियाद और मुंबई के बीच 2 निर्धारित उड़ानें भी संचालित करेगी। नियमित सेवाओं के अतिरिक्त, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आने-जाने वाली कुल 8 अनियमित उड़ानें संचालित करेंगी, जो उस समय प्रस्थान स्टेशनों पर उपलब्ध स्लॉट और अन्य प्रचलित स्थितियों पर निर्भर करेंगी।

 

कंपनी के मुताबिक ये सभी उड़ानें संबंधित भारतीय और स्थानीय नियामक प्राधिकरणों से आवश्यक अनुमतियों के साथ संचालित की जा रही हैं। उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अन्य क्षेत्रों से आने-जाने वाली एयर इंडिया की उड़ानें निर्धारित समय पर संचालित होती रहेंगी। जिन यात्रियों ने उन मार्गों पर यात्रा के लिए बुकिंग की है, जहां एयर इंडिया समूह की नियमित सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित हैं, वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के भविष्य की तिथि के लिए बुकिंग करा सकते हैं या पूर्ण धनवापसी का विकल्प चुन सकते हैं।

 

एयर इंडिया ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी बुकिंग या रद्द करने के अनुरोध एयरलाइन की वेबसाइट पर करें। अधिक जानकारी के लिए +911169329333 या +911169329999 नंबरों पर संपर्क करें। एयर इंडिया एक्सप्रेस के जिन यात्रियों ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के किसी भी स्टेशन से यात्रा के लिए बुकिंग कराई है, वे यूएई के किसी भी स्टेशन से भारत के किसी भी गंतव्य तक जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की अतिरिक्त वाणिज्यिक उड़ानों पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी उड़ानें आसानी से फिर बुक कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…