एम्स और जर्मनी के विश्वविद्यालय के बीच करार, मरीजों को मिलेगा अत्याधुनिक चिकित्सा का लाभ
नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)में मरीजों के इलाज में अब जर्मनी की अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए हाल ही में एम्स दिल्ली से डायरेक्टर डॉ.एम. श्रीनिवास के अलावा पांच अन्य विभागों के…

नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)में मरीजों के इलाज में अब जर्मनी की अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए हाल ही में एम्स दिल्ली से डायरेक्टर डॉ.एम. श्रीनिवास के अलावा पांच अन्य विभागों के प्रोफेसर जर्मनी पहुंचे थे। जहां जर्मनी की ड्रेसडेन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के साथ एक समझौता किया गया। दोनों मिलकर हेल्थकेयर के क्षेत्र में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से शोध कार्य, क्लीनिकल इंटीग्रेशन और डिजिटल तकनीक पर काम करेंगे। इससे मरीजों के इलाज में न केवल तकनीक का उपयोग उच्चतम स्तर पर होगा बल्कि नवाचार से जटिल से जटिल बीमारियों के इलाज की प्रक्रिया में भी सुधार होगा।
बुधवार को एम्स की प्रवक्ता प्रोफेसर रीमा दादा ने बताया कि एम्स और ड्रेसडेन यूनिवर्सिटी मिलकर यह सिद्ध करेंगे कि कैसे एकेडमिया, क्लिनिकल मेडिसिन और टेक्नोलॉजी मिलकर काम कर सकते हैं और इसे वैश्विक स्तर पर मरीजों के उन्नत इलाज में बदल सकते हैं। 15 से 18 जुलाई को जर्मनी में हुई वर्कशॉप में डायग्नोसिस से थेरेपी तक हेल्थकेयर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी के इस्तेमाल के नए रास्तों को तलाशा गया। इस दौरान एम्स नई दिल्ली से निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास, डॉ. संदीप अग्रवाल (एचओडी, पीडियाट्रिक सर्जरी), डॉ. नीतीश नायक (प्रोफेसर, कार्डियोलॉजी), डॉ एमडी रे (प्रोफेसर, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी), डॉ. अनीता धर (प्रोफेसर, सर्जिकल डिसिप्लिन), डॉ. कृतिका रंगराजन (एसोसिएट प्रोफेसर, रेडियो डायग्नोसिस) शामिल हुए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
