द इंडियन व्यू

एमबाप्पे-हालैंड का धमाका, रियाल मैड्रिड और मैनचेस्टर सिटी की विजयी शुरुआत

किलियन एमबाप्पे और एर्लिंग हालैंड ने गोल दागे जिससे रियाल मैड्रिड और मैनचेस्टर सिटी ने चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में जीत के साथ नए सत्र की शुरुआत की। एमबाप्पे ने रिकॉर्ड 15 बार के चैंपियन मैड्रिड को सैंटियागो…

Ragwendra P Singh
September 9, 2026
1 min read
एमबाप्पे-हालैंड का धमाका, रियाल मैड्रिड और मैनचेस्टर सिटी की विजयी शुरुआत

किलियन एमबाप्पे और एर्लिंग हालैंड ने गोल दागे जिससे रियाल मैड्रिड और मैनचेस्टर सिटी ने चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में जीत के साथ नए सत्र की शुरुआत की। एमबाप्पे ने रिकॉर्ड 15 बार के चैंपियन मैड्रिड को सैंटियागो बर्नबेउ में इंटर मिलान पर 2-1 की जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दूसरी तरफ हालैंड के दो गोल से 2023 के चैंपियन सिटी ने पोर्टो को 2-0 से हराया।

मैड्रिड और सिटी को पिछली दो बार के चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन के साथ इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इन दोनों टीम के प्रमुख स्ट्राइकर ने पहले मैच में ही अपना जलवा दिखाया। एमबाप्पे ने यूरोपीय क्लब फुटबॉल की शीर्ष महाद्वीपीय प्रतियोगिता में अपना 71वां गोल किया जबकि हालैंड के नाम पर चैंपियंस लीग में 59 मैचों में 59 गोल दर्ज हो गए हैं।

@ManCity

बोरुसिया डॉर्टमुंड ने विलारियाल को 3-2 से हराया। रियाल बेटिस ने लिली को और एस्टन विला ने क्लब ब्रुग को इसी अंतर से पराजित किया। पीएसजी बुधवार को स्लोवन ब्रातिस्लावा के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।