द इंडियन व्यू

रोनाल्डो के रिकॉर्ड के बराबर पहुंचे एमबाप्पे, रियल मैड्रिड ने सेविला को हराया

स्टार स्ट्राइकर काइलियन एमबाप्पे ने अपने 27वें जन्मदिन पर 2025 में रियाल मैड्रिड के लिए अपना 59वां गोल करके एक साल में सबसे अधिक गोल करने के क्लब रिकॉर्ड की बराबरी की, जो कि अब तक क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम पर दर्ज…

Ragwendra P Singh
December 21, 2025
2 min read
रोनाल्डो के रिकॉर्ड के बराबर पहुंचे एमबाप्पे, रियल मैड्रिड ने सेविला को हराया

स्टार स्ट्राइकर काइलियन एमबाप्पे ने अपने 27वें जन्मदिन पर 2025 में रियाल मैड्रिड के लिए अपना 59वां गोल करके एक साल में सबसे अधिक गोल करने के क्लब रिकॉर्ड की बराबरी की, जो कि अब तक क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम पर दर्ज था।

फ्रांस के स्ट्राइकर एमबाप्पे के लिए यह उपलब्धि हासिल करना लगभग असंभव रहा था, क्योंकि रियाल मैड्रिड का यह इस साल का आखिरी मैच था।

एमबाप्पे ने मैच खत्म होने से चार मिनट पहले पेनल्टी किक को गोल में बदलकर रोनाल्डो की बराबरी की जिससे रियाल मैड्रिड ने सेविला पर 2-0 से जीत दर्ज की। रोनाल्डो ने 2013 में यह रिकॉर्ड बनाया था। एमबाप्पे ने रिकॉर्ड गोल करने के बाद रोनाल्डो के अंदाज में ही जश्न मनाया।

एमबाप्पे ने कहा, ‘‘ क्रिस्टियानो ने जो किया, वह अविश्वसनीय है। वह मेरे आदर्श हैं। वह रियाल मैड्रिड के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं।

मेरा यह जश्न उनको समर्पित है। मेरा उनसे बहुत अच्छा रिश्ता है। वह मेरे दोस्त हैं। मैं उन्हें और रियाल मैड्रिड के सभी प्रशंसकों को क्रिसमस और नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।’’ रियाल मैड्रिड की तरफ से जूड बेलिंगहैम ने 38वें मिनट में हेडर से पहला गोल किया था।

वैलेंसिया में लेवांटे और रियल सोसिएदाद के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ रहा जबकि एंटे बुदिमिर ने लगभग दो महीने बाद लीग में अपना पहला गोल करके ओसासुना को अलावेस पर 3-0 से जीत दिलाने में मदद की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।