एफआईएच विश्व कप में चमकीं बिछू देवी, अब्दुल रहमान ने भी जीता खास पुरस्कार
भारतीय महिला हॉकी गोलकीपर बिछू देवी खारीबम और पाकिस्तान के स्ट्राइकर अब्दुल रहमान ने हाल ही में नीदरलैंड और बेल्जियम में हुए एफआईएच विश्व कप में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिये ‘पोलिग्रास मैजिक स्किल ’ पुरस्कार जीते।…

भारतीय महिला हॉकी गोलकीपर बिछू देवी खारीबम और पाकिस्तान के स्ट्राइकर अब्दुल रहमान ने हाल ही में नीदरलैंड और बेल्जियम में हुए एफआईएच विश्व कप में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिये ‘पोलिग्रास मैजिक स्किल ’ पुरस्कार जीते।
विजेताओं का चयन प्रशंसकों के वोट के आधार पर किया गया। विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के पलों के आधार पर नामांकन तय किये गए थे। यह पुरस्कार एफआईएच के वैश्विक सप्लायर पोलिटेन द्वारा दिया जाता है। इसमें पुरूष और महिला वर्ग में तीन तीन दावेदार थे।
बिछू को इंग्लैंड के खिलाफ पूल चरण के मैच में आखिरी तीस सेकंड में शानदार तरीके से गोल बचाने के लिये यह पुरस्कार दिया गया। यह मैच ड्रॉ रहा और इसके आधार पर भारत ने दूसरे दौर में प्रवेश किया। भारतीय टीम विश्व कप में पांचवें स्थान पर रही जो 1974 के बाद उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

बिछू को 52 प्रतिशत वोट मिले। पुरूष वर्ग में पाकिस्तान के रहमान को उसके शानदार 3डी कौशल के लिये यह पुरस्कार मिला जिन्होंने वेल्स के खिलाफ चार डिफेंडरों के बीच से गेंद को निकालकर गोल किया था। रहमान को 44 प्रतिशत वोट मिले। दक्षिण कोरिया के केंटोन मेलविले को 39 प्रतिशत वोट मिले।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
