द इंडियन व्यू

एफआईएच प्रो लीग : यूरोपीय चुनौती के लिए भारतीय हॉकी टीम रवाना

दुनिया के हॉकी खेलने वाले कुछ शीर्ष देशों के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद के साथ भारतीय पुरुष टीम गुरुवार को एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के यूरोपीय चरण के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता का यूरोपीय चरण सात से 22 जून के बीच…

Ragwendra P Singh
May 29, 2025
2 min read
एफआईएच प्रो लीग : यूरोपीय चुनौती के लिए भारतीय हॉकी टीम रवाना

दुनिया के हॉकी खेलने वाले कुछ शीर्ष देशों के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद के साथ भारतीय पुरुष टीम गुरुवार को एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के यूरोपीय चरण के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता का यूरोपीय चरण सात से 22 जून के बीच नीदरलैंड के एम्सटेलवीन और बेल्जियम के एंटवर्प में होगा।

@TheHockeyIndia

टीम के रवाना होने से पहले कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, ‘‘यूरोपीय चरण हमारे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हमारा सामना दुनिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ टीमों से होगा। भुवनेश्वर चरण में हमें कुछ मिश्रित परिणाम मिले लेकिन हम तालिका में अच्छी स्थिति में हैं तथा हम इसे और बेहतर बनाएंगे।’’

भारत प्रो लीग में 15 अंक के साथ इंग्लैंड और बेल्जियम (दोनों के 16 अंक) के बाद तीसरे स्थान पर है। हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘हमारा ध्यान इस टूर्नामेंट के माध्यम से अधिकतम अंक हासिल करने और अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने पर है।’’ भारत अपने यूरोपीय चरण की शुरुआत सात और नौ जून को नीदरलैंड के खिलाफ दो मैच के साथ करेगा।

टीम इसके बाद 11 और 12 जून को एम्सटेलवीन के वैगनर स्टेडियम में अर्जेंटीना के खिलाफ दो मैच खेलेगी। इसके बाद टीम 14 और 15 जून को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए एंटवर्प जाएगी और फिर 21 तथा 22 जून को मेजबान बेल्जियम के खिलाफ दो मैच के साथ अपना अभियान समाप्त करेगी।

उप-कप्तान हार्दिक सिंह ने प्रतियोगिता के यूरोपीय चरण को टीम के लिए ‘दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों’ के खिलाफ खेलने का सुनहरा मौका बताया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।