द इंडियन व्यू

एफआईएच नेशंस कप की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी भारतीय महिला हॉकी टीम

नई दिल्ली : भारतीय महिला हॉकी टीम आगामी एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप न्यूजीलैंड 2025-26 की तैयारियों के तहत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। हॉकी इंडिया ने बुधवार को उक्त घोषणा की। यह दौरा 21 मई से 3 जून 2026 तक आयोजित होगा,…

Ragwendra P Singh
May 13, 2026
2 min read
एफआईएच नेशंस कप की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी भारतीय महिला हॉकी टीम

नई दिल्ली : भारतीय महिला हॉकी टीम आगामी एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप न्यूजीलैंड 2025-26 की तैयारियों के तहत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। हॉकी इंडिया ने बुधवार को उक्त घोषणा की। यह दौरा 21 मई से 3 जून 2026 तक आयोजित होगा, जबकि नेशंस कप का आयोजन 15 से 21 जून तक ऑकलैंड में होना है।

 

ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारतीय टीम पर्थ हॉकी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मुकाबले खेलेगी। ये मैच 26, 27, 29 और 30 मई को खेले जाएंगे। पहले दो मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे शुरू होंगे, जबकि आखिरी दो मैच सुबह 11 बजे खेले जाएंगे।

 

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड रवाना होगी, जहां नेशंस कप से पहले अभ्यास मुकाबलों के जरिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देगी।

 

भारतीय महिला हॉकी टीम इससे पहले इस साल अर्जेंटीना दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। टीम ने चार मैचों की सीरीज में दो जीत दर्ज कर मजबूत खेल का प्रदर्शन किया था। दौरे से लौटने के बाद से खिलाड़ी साई बेंगलुरु में राष्ट्रीय शिविर में लगातार अभ्यास कर रही हैं और अंतरराष्ट्रीय सीजन को ध्यान में रखते हुए अपनी कमजोरियों पर काम कर रही हैं।

 

इस दौरे के दौरान टीम की ड्रैग-फ्लिकर खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन ‘आनंदना’ के सहयोग से नीदरलैंड के दिग्गज ताएके ताएकेमा 26 मई से 21 जून तक पर्थ और ऑकलैंड में खिलाड़ियों को विशेष ड्रैग-फ्लिक प्रशिक्षण देंगे।

 

भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच सजोर्ड मारिजने ने इस दौरे को बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा, “हॉकी इंडिया का धन्यवाद, जिसकी वजह से यह दौरा संभव हो पाया। इन मुकाबलों से हमें अपने खेल की कमियों और सुधार दोनों को समझने का मौका मिलेगा। अर्जेंटीना दौरे में हमने देखा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का मानक क्या है। अब हम यह परख पाएंगे कि हम उस स्तर के कितने करीब पहुंचे हैं।”

 

उन्होंने आगे कहा, “न्यूजीलैंड पहुंचने से पहले यह दौरा खिलाड़ियों को वहां की परिस्थितियों के अनुसार ढलने में मदद करेगा। लंबी यात्रा को हिस्सों में बांटने से खिलाड़ियों को जल्दी अनुकूल माहौल मिलेगा। न्यूजीलैंड का मौसम ठंडा रहता है और पर्थ की परिस्थितियां उससे काफी मिलती-जुलती हैं।”

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…