द इंडियन व्यू

एप्पल ने अपने 4 रिटेल स्टोर्स के साथ भारतीय बाजार पर लगाया बड़ा दांव

नई दिल्ली/पुणे : एप्पल ने बुधवार को पुणे स्थित अपने कोरेगांव पार्क रिटेल स्टोर का पूर्वावलोकन किया। यह स्टोर कंपनी का भारत में चौथा स्टोर है। आईफोन निर्माता घरेलू बाजार में अपनी पकड़ दोगुनी कर रहा है, जहां वह घरेलू…

Ragwendra P Singh
September 3, 2025
3 min read
एप्पल ने अपने 4 रिटेल स्टोर्स के साथ भारतीय बाजार पर लगाया बड़ा दांव

नई दिल्ली/पुणे : एप्पल ने बुधवार को पुणे स्थित अपने कोरेगांव पार्क रिटेल स्टोर का पूर्वावलोकन किया। यह स्टोर कंपनी का भारत में चौथा स्टोर है। आईफोन निर्माता घरेलू बाजार में अपनी पकड़ दोगुनी कर रहा है, जहां वह घरेलू उत्पादन और निर्यात, दोनों मोर्चों पर नए रिकॉर्ड बना रहा है।

कल्चर और लर्निंग के एक प्रमुख सेंटर के केंद्र में स्थित, नया पुणे स्टोर ग्राहकों को एप्पल के उत्पादों की फुल लाइअप को देखने और खरीदारी करने, पर्सनलाइज्ड सर्विस और विशेषज्ञ सहायता प्राप्त करने और टुडे एट एप्पल सेशन के साथ उनके डिवाइस से और भी अधिक लाभ उठाने के तरीके सीखने के लिए आमंत्रित करता है।

एप्पल के रिटेल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डिएड्रे ओब्रायन ने कहा, एप्पल रिटेल में ग्राहकों से जुड़ने हमें बेहद पसंद है और बेंगलुरु में एक नया स्टोर खोलने के कुछ ही दिनों बाद हम पुणे में एप्पल कोरेगांव पार्क का अनावरण करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

उन्होंने आगे कहा, अपने इतिहास और रचनात्मकता के लिए प्रसिद्ध शहर में एप्पल कोरेगांव पार्क ग्राहकों के लिए एप्पल से जुड़ी हर चीज़ से जुड़ने का एक अद्भुत नया गंतव्य प्रस्तुत करता है - चाहे वे किसी नए उत्पाद की खरीदारी कर रहे हों, अपने पास पहले से मौजूद और पसंदीदा उत्पाद के लिए सहायता की तलाश कर रहे हों, या अपने अगले बड़े विचार को साकार करने के लिए प्रेरणा की तलाश कर रहे हों।

एप्पल कोरेगांव पार्क 11 भारतीय राज्यों के 68 टीम सदस्यों को एक साथ लाता है, जो ग्राहकों को नए डिवाइस खरीदने में मदद करने के लिए तैयार हैं, जिसमें आईफोन 16 लाइनअप, एप्पल पेंसिल प्रो के साथ आईपैड एयर, एम4-संचालित मैकबुक एयर और बहुत कुछ शामिल है।

स्टोर टीम पर्सनलाइज्ड सेटअप और सपोर्ट, आईओएस पर आसानी से स्विच करने के तरीके के बारे में चरण-दर-चरण मार्गदर्शन, और एप्पल ट्रेड इन और फाइनेंसिंग कार्यक्रमों जैसी रिटेल सर्विस भी प्रदान करती है।

कंपनी ने कहा, एप्पल छात्रों की शिक्षा के दौरान उनके जीवन को सहयोग और बेहतर बनाने के लिए समर्पित है। एप्पल कोरेगांव पार्क में, यह प्रतिबद्धता टुडे एट एप्पल के माध्यम से पूरे समुदाय तक फैली हुई है, जो सभी एप्पल यूजर्स के लिए सीखने और रचनात्मकता को प्रेरित करने के लिए डिजाइन किए गए मुफ्त, डेली इन-स्टोर सेशन प्रदान करता है।

एप्पल कोरेगांव पार्क, मुंबई, दिल्ली और हाल ही में बेंगलुरु में लॉन्च हुए एप्पल हेब्बल स्टोर्स में शामिल हो गया है, जिसने इस हफ्ते की शुरुआत में ग्राहकों के लिए अपने दरवाजे खोले हैं।

कंपनी भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को तेज कर रही है, आगामी आईफोन 17 सीरीज के सभी मॉडल, जिनमें हाई-एंड प्रो संस्करण भी शामिल हैं, शुरू से ही देश में असेंबल किए जा रहे हैं।

यह पहली बार है जब कंपनी हर नए आईफोन वैरिएंट का उत्पादन भारत में करेगी, इस कदम को चीन पर निर्भरता कम करने और अमेरिकी टैरिफ जोखिमों से बचाव की कंपनी की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

भारत पर एप्पल का दांव पहले ही रंग लाने लगा है। इस वर्ष अप्रैल और जुलाई के बीच, भारत से 7.5 अरब डॉलर मूल्य के आईफोन निर्यात किए गए, जबकि पिछले पूरे वित्त वर्ष में यह 17 अरब डॉलर था। मार्च में समाप्त हुए वित्त वर्ष में, एप्पल ने भारत में लगभग 22 अरब डॉलर मूल्य के आईफोन असेंबल किए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 60 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

तकनीकी दिग्गज द्वारा इस वर्ष उत्पादन को बढ़ाकर 6 करोड़ आईफोन करने की उम्मीद है, जबकि 2024-25 में यह लगभग 3.5-4 करोड़ आईफोन था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…