द इंडियन व्यू

एप्पल की अपकमिंग आईफोन 17 सीरीज 9 सितंबर को होगी लॉन्च

नई दिल्ली : टेक दिग्गज एप्पल का अगला सबसे बड़े ग्लोबल इवेंट 9 सितंबर को होने जा रहा है। इवेंट की टैगलाइन ऑ ड्रॉपिंग रखी गई है। यह इवेंट अमेरिका के कैलिफोर्निया में एप्पल पार्क के स्टीव जॉब्स थिएटर में आयोजित किया जा रहा…

Ragwendra P Singh
August 27, 2025
2 min read
एप्पल की अपकमिंग आईफोन 17 सीरीज 9 सितंबर को होगी लॉन्च

नई दिल्ली : टेक दिग्गज एप्पल का अगला सबसे बड़े ग्लोबल इवेंट 9 सितंबर को होने जा रहा है। इवेंट की टैगलाइन ऑ ड्रॉपिंग रखी गई है। यह इवेंट अमेरिका के कैलिफोर्निया में एप्पल पार्क के स्टीव जॉब्स थिएटर में आयोजित किया जा रहा है।

कंपनी इस वार्षिक कार्यक्रम के दौरान आईफोन 17 लाइनअप के बारे में जानकारी देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

एप्पल एक रेगुलर और दो प्रो फोन की घोषणा कर सकता है और उम्मीद की जा रही है कि कंपनी प्लस फोन की जगह एक नया और स्लिम आईफोन 17 एयर मॉडल ला सकती है। इस डिवाइस की थिकनेस 5.5 मिमी हो सकती है।

बेस आईफोन 17 में इस बार 6.3 इंच की नई और बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 60हर्ट्ज के बजाय 120हर्ट्ज होगा।

टेक दिग्गज द्वारा एप्पल वॉच सीरीज 11, अल्ट्रा 3 और एसई 3 डिवाइस को भी अपडेट किए जाने की उम्मीद है।

इन तीनों में से एप्पल वॉच अल्ट्रा 3 के लिए एक बड़ा अपडेट होगा, जिसमें बड़ी स्क्रीन और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

एप्पल इस इवेंट में एयरपोड्स प्रो 3 की भी घोषणा कर सकता है।

द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, यह एप्पल के लिए अपने लिक्विड ग्लास सॉफ्टवेयर में सुधार और सिरी के लिए एआई अपग्रेड जैसे एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स के भविष्य पर चर्चा करने का एक अवसर है।

इस बीच, कंपनी ने घोषणा की है कि 4 सितंबर को पुणे में एप्पल कोरेगांव पार्क खुलने जा रहा है। यह भारत में कंपनी का चौथा रिटेल स्टोर होगा।

आईफोन निर्माता ने एक बयान में कहा कि यह उद्घाटन देश में एप्पल के लिए एक महत्वपूर्ण विस्तार का प्रतीक है, जो पुणे में ग्राहकों को एप्पल प्रोडक्ट को देखने और खरीदने के नए तरीके प्रदान करेगा।

एप्पल की ओर से भारत में कंपनी के तीसरे स्टोर को लेकर भी हाल ही में जानकारी दी गई थी। कंपनी की ओर से बताया गया कि नया स्टोर एप्पल हेबल 2 सितबंर को बेंगलुरु में खुलने जा रहा है।

भारत के राष्ट्रीय पक्षी और गौरव के प्रतीक मोर से प्रेरित, समृद्ध और जीवंत पंखों से सजी कलाकृति भारत में एप्पल के तीसरे और चौथे स्टोर का जश्न मनाती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…