समाचार पोर्टल

एपीएल में नाइट्स का शानदार प्रदर्शन, क्वालीफायर से पहले जीत से बढ़ाया आत्मविश्वास

हैदराबाद। तेलंगाना की टीम काकतिया नाइट्स ने शनिवार को यहां माइटी मराठाज को 6-0 से करारी शिकस्त देकर अपने घरेलू मैदान पर राउंड रॉबिन चरण का शानदार समापन किया। पहले क्वालीफायर से पहले में नाइट्स ने माइटी मराठाज को 6-0 से…

Ragwendra P Singh
October 17, 2026
4 min read
एपीएल में नाइट्स का शानदार प्रदर्शन,  क्वालीफायर से पहले जीत से बढ़ाया आत्मविश्वास

हैदराबाद। तेलंगाना की टीम काकतिया नाइट्स ने शनिवार को यहां माइटी मराठाज को 6-0 से करारी शिकस्त देकर अपने घरेलू मैदान पर राउंड रॉबिन चरण का शानदार समापन किया।

पहले क्वालीफायर से पहले में नाइट्स ने माइटी मराठाज को 6-0 से हराया, निको वीनर और ज्योति सुरेखा वेन्नम का शानदार प्रदर्शन

दोनों टीमें पहले ही शीर्ष दो स्थानों पर रहते हुए क्वालीफायर में जगह पक्की कर चुकी थीं। ऐसे में यह मुकाबला रविवार को होने वाले पहले क्वालीफायर से पहले की रिहर्सल भर था। हालांकि, नाइट्स ने जीत के साथ अगले मुकाबले के लिए अपना आत्मविश्वास बढ़ा लिया।

नाइट्स के प्रमुख कंपाउंड तीरंदाज निको वीनर और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तेज हवा के बीच भी अपने सभी 60 में से 60 निशाने साधे। नेकलेस रोड स्थित पीपुल्स प्लाजा में आयोजित इस मुकाबले में दोनों ने बेहतरीन सटीकता दिखाई।

Picture Credit - Archery Premier League

माइटी मराठाज ने शुरुआत में अपने स्टार रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा को आराम देने का फैसला किया। टीम पहले दो सेट में 70 अंक का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी और लय हासिल करने के लिए संघर्ष करती रही।

तीसरे सेट में धीरज और अलेजांद्रा वेलेंसिया के उतरने से टीम के प्रदर्शन में सुधार हुआ और उसने 74 अंक बनाए। हालांकि, नाइट्स ने 78 अंक का शानदार स्कोर करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। नाइट्स ने भी अपने शानदार फॉर्म में चल रहे रिकर्व तीरंदाज नीरज चौहान को आराम दिया था।

यह जीत रविवार को होने वाले पहले क्वालीफायर से पहले नाइट्स के लिए अच्छा संकेत है। दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी और इस मुकाबले से सीजन के पहले फाइनलिस्ट का फैसला होगा। दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी आधारित तीरंदाजी लीग आर्चरी प्रीमियर लीग (एपीएल) की शुरुआत भारतीय तीरंदाजी संघ ने की है। इसमें छह टीमें और कुल 48 तीरंदाज शामिल हैं, जिनमें 36 भारतीय और 12 शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।

स्पेन के लिए 1992 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले और वर्ल्ड आर्चरी के कार्यकारी निदेशक जुआन कार्लोस होलगाडो ने लीग को सफल बनाने के लिए भारतीय तीरंदाजी संघ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अन्य देशों को भी एपीएल के मॉडल का अध्ययन करना चाहिए। यह लीग कंपाउंड और रिकर्व तीरंदाजों को एक मनोरंजक और प्रसारण के अनुकूल प्रारूप में एक साथ लाती है।

Picture Credit - Archery Premier League

होलगाडो ने कहा, “बहुत कम तीरंदाजी महासंघों के पास इस तरह की लीग शुरू करने की ताकत, संसाधन और वित्तीय क्षमता है। वर्ल्ड आर्चरी को इस पहल का समर्थन करके खुशी हो रही है। उम्मीद है कि कुछ अन्य देश भी इसी तरह के मॉडल को अपनाएंगे, हालांकि निकट भविष्य में ऐसा होता मुझे नहीं दिख रहा है।”

उन्होंने कहा, “मुझे यकीन है कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका जैसे देश इस लीग पर नजर रख रहे हैं और सोच रहे होंगे कि अपने आयोजनों को दर्शकों के लिए अधिक दिलचस्प कैसे बनाया जाए। कंपाउंड और रिकर्व का यह मेल, टीम भावना और देश की संस्कृति से जुड़ी पहचान एक बेहतरीन अवधारणा है। मुझे विश्वास है कि कुछ देश इसके कुछ हिस्सों को अपनाने पर चर्चा करेंगे और विचार करेंगे कि आगे क्या किया जा सकता है।”

रविवार को पहले क्वालीफायर में माइटी मराठाज और काकतिया नाइट्स के बीच मुकाबले से दिन की शुरुआत होगी। इस मैच की विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। हारने वाली टीम को शनिवार रात खेले जाने वाले पहले एलिमिनेटर के विजेता के खिलाफ दूसरे मुकाबले में फाइनल में जगह बनाने का एक और मौका मिलेगा। इसके बाद रोमांचक सीजन का समापन ग्रैंड फिनाले के साथ होगा।

आर्चरी प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का प्रसारण सोनीलिव, दूरदर्शन, भारतीय तीरंदाजी संघ के यूट्यूब चैनल और आर्चरी+ पर किया जा रहा है। टिकट जोमैटो के डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।

स्कोर: 10वां दिन (17 अक्टूबर), रात 8:30 बजे तक

मैच 1: काकतिया नाइट्स ने माइटी मराठाज को 6-0 (77-69, 72-64, 78-74) से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भारत में फिर लौटनी चाहिए फॉर्मूला-वन रेस, मिका हाकिनेन ने की पुरजोर पैरवी

फॉर्मूला-वन के दो बार के विश्व चैंपियन मिका हाकिनेन ने भारत में इस प्रतिष्ठित मोटरस्पोर्ट की वापसी की पुरजोर वकालत करते हुए कहा है कि देश में प्रशंसकों की बड़ी संख्या और व्यापक कारोबारी संभावनाओं को देखते हुए यहां फिर…

शुरुआती बढ़त के बावजूद हारा एफसी गोवा, रेगर-तादाज़ ने आखिरी मिनटों में दागे दो गोल

भारतीय फुटबॉल क्लब एफसी गोवा शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा सका और उसे एएफसी चैलेंज लीग 2026-27 के ग्रुप सी के पहले मुकाबले में ताजिकिस्तान के एफसी रेगर-तादाज़ से 1-2 से हार मिली। एआईएफएफ सुपर कप विजेता गोवा ने शानदार…

संजू सैमसन को फॉर्म में लौटने के लिए सिर्फ एक बड़ी पारी की जरूरत: पुजारा

पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने संजू सैमसन का समर्थन करते हुए बोला कि एक बड़ी पारी इस विकेटकीपर बल्लेबाज को दोबारा लय में ला सकती है। उनका मानना है कि टी20 क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए निरंतरता…

दिल्ली हाफ मैराथन में चार्ल्स मताता का कोर्स रिकॉर्ड, वुडिनेश अलेमु ने भी जीता खिताब

दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में केन्या के चार्ल्स मताता ने पुरुषों की एलीट दौड़ में नया कोर्स रिकॉर्ड बनाकर खिताब अपने नाम किया, जबकि इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु महिलाओं की एलीट दौड़ में विजेता बनीं। भारतीय धावकों में शैलेश…