द इंडियन व्यू

एनसीडब्ल्यू ने महिलाओं की त्वरित सहायता के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर 14490

नई दिल्ली : राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सोमवार को महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए नया हेल्पलाइन नंबर 14490 जारी किया है। यह नंबर 24×7 चालू रहेगा। यह टोल-फ्री नंबर आयोग की पहले से चालू हेल्पलाइन…

Ragwendra P Singh
November 24, 2025
1 min read
एनसीडब्ल्यू ने महिलाओं की त्वरित सहायता के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर 14490

नई दिल्ली : राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सोमवार को महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए नया हेल्पलाइन नंबर 14490 जारी किया है। यह नंबर 24×7 चालू रहेगा। यह टोल-फ्री नंबर आयोग की पहले से चालू हेल्पलाइन 7827170170 से जुड़ा हुआ है, जिससे महिलाएं आसानी से और बिना किसी शुल्क के मदद प्राप्त कर सकती हैं।सोमवार को एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नया शॉर्ट कोड उन महिलाओं के लिए बड़ी राहत है जो हिंसा, उत्पीड़न या किसी भी तरह की आपात स्थिति का सामना कर रही हों। यह हेल्पलाइन महिलाओं की पहली संपर्क सुविधा के रूप में मार्गदर्शन देने, संबंधित अधिकारियों से समन्वय कराने और समय पर हस्तक्षेप सुनिश्चित करने का काम जारी रखेगी।एनसीडब्ल्यू ने नागरिकों, सामुदायिक संगठनों, संस्थानों और साझेदारों से अपील की है कि इस हेल्पलाइन नंबर को अधिक से अधिक साझा करें ताकि जरूरतमंद महिलाओं तक यह सेवा हर समय पहुंचे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…