द इंडियन व्यू

एनसीआर में फिर मूसलाधार बारिश का दौर, यमुना-हिंडन का जलस्तर बढ़ा, 43 से अधिक गांव प्रभावित

नोएडा : राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 सितंबर तक लगातार बारिश का सिलसिला बना रहेगा। विभाग की…

Ragwendra P Singh
September 5, 2025
2 min read
एनसीआर में फिर मूसलाधार बारिश का दौर, यमुना-हिंडन का जलस्तर बढ़ा, 43 से अधिक गांव प्रभावित

नोएडा : राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 सितंबर तक लगातार बारिश का सिलसिला बना रहेगा।

विभाग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, 6 और 7 सितंबर को गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट है। इसके बाद 8 सितंबर को दोपहर या शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

वहीं, 9 सितंबर को एक बार फिर गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। 10 सितंबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का यह सिलसिला अगले एक हफ्ते तक जारी रह सकता है। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, नमी का स्तर 55 से 90 प्रतिशत के बीच हो सकता है, जिसके कारण उमस से लोगों को दिक्कतें हो सकती हैं।

लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना और हिंडन नदी का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है।

जिला प्रशासन ने बताया कि फिलहाल आसपास के 43 से अधिक गांव बाढ़ के पानी से प्रभावित हो चुके हैं। कई निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। राहत और बचाव कार्य के लिए प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में डटी हुई हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता बढ़ी तो जलभराव और बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है। एनसीआर में पहले से ही सड़कों पर जाम और जलभराव की समस्या बनी हुई है, ऐसे में तेज बारिश के चलते हालात और बिगड़ने की आशंका है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से निचले इलाकों में न जाएं और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें। साथ ही, बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों पर खड़े होने से बचें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…