एनसीआर में काले बादलों का डेरा, सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में श्रद्धालुओं का आगमन
नोएडा : एनसीआर क्षेत्र में सोमवार की सुबह का नजारा कुछ खास रहा। आसमान में घने काले बादल छाए रहे, जिससे सुबह-सुबह ही अंधकार सा माहौल बन गया। हल्की रिमझिम फुहारों ने मौसम को और भी सुहावना बना दिया। सावन के इस चौथे और…

नोएडा : एनसीआर क्षेत्र में सोमवार की सुबह का नजारा कुछ खास रहा। आसमान में घने काले बादल छाए रहे, जिससे सुबह-सुबह ही अंधकार सा माहौल बन गया। हल्की रिमझिम फुहारों ने मौसम को और भी सुहावना बना दिया। सावन के इस चौथे और अंतिम सोमवार को जहां मौसम ने राहत दी, वहीं भक्तों की श्रद्धा और उत्साह भी देखने लायक रहा।
मौसम विभाग (आईएमडी) की रिपोर्ट के अनुसार, 4 अगस्त से लेकर 9 अगस्त तक पूरे एनसीआर क्षेत्र में बारिश और गरज के साथ छींटों की संभावना बनी रहेगी। 4, 6, 7 और 8 अगस्त को थंडरस्टॉर्म विद रेन की भविष्यवाणी की गई है जबकि 5 अगस्त को मॉडरेट रेन के साथ सामान्य रूप से बादल छाए रहने की स्थिति रहेगी।
9 अगस्त को भी बारिश या गरज के साथ छींटे होने का अनुमान है। इन सभी दिनों में तापमान अधिकतम 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। वहीं, ह्यूमिडिटी का स्तर 75 प्रतिशत से अधिक रहेगा।
आज सावन के आखिरी सोमवार को भक्त बड़ी संख्या में मंदिरों में जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। नोएडा के प्रसिद्ध शिव मंदिरों, जैसे सेक्टर-40 का शिव मंदिर, गाजियाबाद के दूधेश्वर मंदिर और दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं।
बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। भक्तों ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पंडितों के अनुसार, सावन का अंतिम सोमवार विशेष फलदायी माना जाता है। इस दिन की गई पूजा, व्रत और शिव अभिषेक से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। रिमझिम बारिश के बीच भक्तों ने भगवान शिव को जल अर्पित किया। बारिश का यह सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि मौसम विभाग के द्वारा किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। इससे लोगों को गर्मी और प्रदूषण से राहत मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
