द इंडियन व्यू

एनडीए संसदीय दल की बैठक में बिहार चुनाव में हुई ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री का हुआ अभिनंदन

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक में मंगलवार काे बिहार चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए दल के सभी सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन किया।सांसद उपेंद्र कुशवाहा, राजीव…

Ragwendra P Singh
December 9, 2025
1 min read
एनडीए संसदीय दल की बैठक में बिहार चुनाव में हुई ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री का हुआ अभिनंदन

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक में मंगलवार काे बिहार चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए दल के सभी सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन किया।सांसद उपेंद्र कुशवाहा, राजीव रंजन सहित कई सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी को माला पहना कर स्वागत किया। संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी. बालयोगी ऑडिटोरियम में आज आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें संबोधित किया। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों को चुनावी सुधारों को लेकर चल रहे अभियान को लेकर बात की। इसके साथ उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर भी सांसदों का मार्गदर्शन किया।सूत्रों के मुताबिक 11 दिसंबर को आगामी चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी एनडीए के सांसदों को रात्रि भोज पर चर्चा करेंगे। वही, आज वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर राज्य सभा में चर्चा होगी। इस चर्चा की शुरुवात गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा शुरू होगी, जिसकी शुरुआत विपक्ष के नेता राहुल गांधी करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…