एनडीए बैठक में 'हर हर महादेव' के नारों के बीच पीएम मोदी का भव्य स्वागत, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सम्मानित
नई दिल्ली : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर हर महादेव के नारों के बीच तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत और अभिनंदन किया गया। ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की…

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर हर महादेव के नारों के बीच तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत और अभिनंदन किया गया। ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता के बाद प्रधानमंत्री मोदी का माला पहनाकर यह भव्य स्वागत हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे। संसद परिसर में हो रही यह बैठक मॉनसून सत्र के दौरान एनडीए की पहली बड़ी बैठक है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दलों के सभी सांसद शामिल हैं।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक में नए मनोनीत सदस्यों का परिचय कराया गया, जिसमें उज्ज्वल निकम, सी. सदानंदन मास्टर और हर्षवर्धन श्रृंगला भी शामिल हैं। बैठक की शुरुआत में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना के शौर्य को सराहा गया।
किरण रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष के नैरेटिव को ध्वस्त किया है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी से कहा था कि सभी आतंकियों को कड़ी सजा दी जाएगी। सभी ने देखा कि हमने किसी मानव को नुकसान पहुंचाए बैगर आतंकियों को मारा। पाकिस्तान और पीओके में हमने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया।
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत के कई शहरों में बम ब्लास्ट होते थे, लेकिन अब यह बदला है। अगर भारत पर आतंकी हमला होगा तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। भारत किसी भी परमाणु शक्ति से ब्लैकमेल नहीं होगा।
एनडीए संसदीय दल की यह बैठक एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हो रही है, क्योंकि 7 अगस्त से उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया भी शुरू होगी। निर्वाचन मंडल में एनडीए के स्पष्ट बहुमत के साथ उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का चयन एक औपचारिकता मात्र माना जा रहा है। हालांकि, गठबंधन की ओर से नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तक अपने उम्मीदवार की घोषणा करने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
