एनएसडी में डारियो फ़ो के नाटक ‘श्रीमान चोर?’ अंतिम प्रदर्शन मंगलवार को
नई दिल्ली : राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की ओर से अभिनीत नाटक “श्रीमान चोर?” का अंतिम प्रदर्शन मंगलवार को होगा। एनएसडी के अनुसार नोबेल पुरस्कार विजेता एवं इतालवी नाटककार डारियो फ़ो…

नई दिल्ली : राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की ओर से अभिनीत नाटक “श्रीमान चोर?” का अंतिम प्रदर्शन मंगलवार को होगा।
एनएसडी के अनुसार नोबेल पुरस्कार विजेता एवं इतालवी नाटककार डारियो फ़ो के कालजयी नाटक 'द वर्चुअस बर्गलर' के इस हिन्दी रूपांतरण को दर्शकों की भारी सराहना मिल रही है। इस रंग-प्रस्तुति का रूपांतरण, संगीत परिकल्पना एवं निर्देशन रंगकर्मी इश्तियाक ख़ान की ओर से किया गया है।
यह नाटक एक ऐसे चोर की कहानी है जो चोरी के इरादे से एक अमीर आदमी के घर में घुसता है, लेकिन इसके बाद शुरू होता है गलतफहमियों और अप्रत्याशित घटनाओं का एक ऐसा सिलसिला जो दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देता है। घर के मालिक का अपनी प्रेमिका के साथ आना, फिर उसकी पत्नी, चोर की अपनी पत्नी और अन्य किरदारों के अचानक प्रवेश से मंच पर एक हास्यास्पद अराजकता पैदा हो जाती है।
यह नाटक न केवल मनोरंजन करता है बल्कि वैवाहिक बेवफाई, सामाजिक पाखंड और उच्च वर्ग के दोगलेपन पर करारा व्यंग्य भी करता है। नाटक बेहद खूबसूरती से दिखाता है कि कैसे समाज के तथाकथित 'सभ्य' लोग अपने रहस्यों को छुपाने के लिए छटपटाते हैं जबकि एक साधारण चोर की स्पष्टवादिता उनके सामने एक आईना रख देती है।
नाटक की सफलता में नेपथ्य (बैकस्टेज) की टीम का भी विशेष योगदान रहा है। प्रस्तुति को निखारने में कई कलाकारों ने अपनी मुख्य भूमिका निभाई। इनमें नाटक की वेशभूषा परिकल्पना दीपांकर पॉल द्वारा की गई है। ध्वनि परिकल्पना सैंडी सिंह ने तैयार की है जबकि प्रकाश परिकल्पना दिव्यांग श्रीवास्तव ने की है। मंच सज्जा का दायित्व श्रद्धा विश्वास एवं निलोय डे ने संभाला है।
एनएसडी की सतत रंग गतिविधियों के अंतर्गत प्रस्तुत इस नाटक का अंतिम प्रदर्शन 9 जून को शाम करीब 7:00 बजे दिल्ली के मंडी हाउस स्थित अभिमंच सभागार में होगा। दर्शकों के लिए इस दिन प्रवेश निःशुल्क है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
