मैत्री क्रिकेट मैच में पीएसआई इंडिया की छह विकेट से जीत
लखनऊ। रेलवे स्टेडियम चारबाग में नेशनल हेल्थ मिशन की एसपीएमयू एवं पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) के बीच एकदिवसीय डे-नाईट मैत्री टी 20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य एक…

लखनऊ। रेलवे स्टेडियम चारबाग में नेशनल हेल्थ मिशन की एसपीएमयू एवं पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) के बीच एकदिवसीय डे-नाईट मैत्री टी 20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य एक मैत्री पूर्ण वातावरण में टीम बिल्डिंग एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट को बढ़ावा देना था।
टीम बिल्डिंग व स्ट्रेस मैनेजमेंट में खेल की अहम भूमिका
मैच में दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर पीएसआई इंडिया की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए एसपीएमयू की टीम ने निर्धारित बीस ओवरों में पाँच विकेट खोकर 118 रन बनाये। गौरव ने 39, सुमित ने 23 एवं अरुण ने 17 रन का योगदान दिया।

पीएसआई इंडिया की तरफ़ से आदित्य ने दो और दीपक व अमित ने एक-एक विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी पीएसआई इंडिया की टीम ने 18वें ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। हालांकि लक्ष्य बहुत बड़ा नहीं था लेकिन एसपीएमयू की टीम की शानदार गेंदबाजी के सामने यह लक्ष्य एक समय काफ़ी बड़ा लगने लगा था। पीएसआई इंडिया की तरफ़ से कप्तान अमित ने नाबाद 40, श्याम ने 33 एवं अनिल ने नाबाद 12 रन बनाये।
एसपीएमयू की तरफ़ से सतीश ने दो, टीम के कप्तान डॉ. अम्बुज श्रीवास्तव एवं राकेश वर्मा ने एक-एक विकेट लिया। विजेता टीम के कप्तान अमित कुमार को प्लेयर ऑफ़ द मैच, सतीश को बेस्ट बॉलर एवं गौरव सहगल को बेस्ट बैट्समैन घोषित किया गया। दोनों ही टीमों की तरफ़ से बड़ी संख्या में सदस्यों ने मैच का आनंद लिया।
इस अवसर पर एसपीएमयू की तरफ़ से डॉ. अबू तलहा, डॉ. सूर्यांशु ओझा एवं विभिन्न सेक्शन के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन पीएसआई इंडिया के अनिल द्विवेदी ने किया। मैच के बाद अपने संदेश में डॉ. अम्बुज ने कहा कि इस तरह के आयोजन भविष्य में भी किए जाते रहेंगे, जिससे खेल की तरफ़ लोगों का रुझान बढ़ सके।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
