द इंडियन व्यू

एनएचएआई ने ‘ढीले फास्टैग’ पर अंकुश लगाने और उन्हें काली सूची में डालने की प्रक्रिया को मजबूत किया

नई दिल्ली : देशभर में टोल वसूली को और अधिक सुचारू बनाने तथा इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली (ईटीसी) की विश्वसनीयता को सुनिश्चित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ‘ढीले फास्टैग’ यानी…

Ragwendra P Singh
July 11, 2025
2 min read
एनएचएआई ने ‘ढीले फास्टैग’ पर अंकुश लगाने और उन्हें काली सूची में डालने की प्रक्रिया को मजबूत किया

नई दिल्ली : देशभर में टोल वसूली को और अधिक सुचारू बनाने तथा इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली (ईटीसी) की विश्वसनीयता को सुनिश्चित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ‘ढीले फास्टैग’ यानी ‘टैग-इन-हैंड’ की रिपोर्टिंग और ब्लैकलिस्टिंग की प्रक्रिया को और सख्त कर दिया है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को बताया गया है कि एनएचएआई ने टोल संग्रह एजेंसियों और रियायतधारकों (कंसेशनर) को निर्देश दिए हैं कि यदि कोई वाहन स्वामी फास्टैग को वाहन की विंडस्क्रीन पर ठीक से नहीं लगाता है और उसे हाथ में रखकर उपयोग करता है, तो ऐसे मामलों की तुरंत रिपोर्ट की जाए। इस तरह की रिपोर्टिंग के लिए एनएचएआई ने एक समर्पित ईमेल आईडी भी उपलब्ध कराई है। प्राप्त शिकायतों के आधार पर प्राधिकरण तुरंत ऐसे टैग को ब्लैकलिस्ट या हॉटलिस्ट करेगा।

एनएचएआई ने यह कदम आगामी ‘वार्षिक पास प्रणाली’ और ‘मल्टी-लेन फ्री फ्लो’ (एमएलएफएफ) जैसी नई पहलों को ध्यान में रखते हुए उठाया है। ढीले फास्टैग से टोल लेन में भीड़, झूठे चार्जबैक, बंद लूप टोलिंग प्रणाली में दुरुपयोग जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं, जिससे टोल प्लाज़ा पर अनावश्यक देरी और अन्य यात्रियों को असुविधा होती है।

देश में 98 प्रतिशत से अधिक फास्टैग उपयोग दर के साथ इलेक्ट्रॉनिक टोल प्रणाली में बड़ा बदलाव आया है। हालांकि, ढीले फास्टैग इस प्रणाली की दक्षता में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। एनएचएआई की यह नई पहल टोल वसूली को अधिक कुशल बनाएगी और राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए यात्रा को अधिक सहज और सुविधाजनक बनाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…