एनएचएआई ने केरल में एनएच-66 के सर्विस रोड धंसने के मामले में दोषियों पर की कड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने केरल के कोल्लम जिले में एनएच-66 पर निर्माणाधीन राजमार्ग की दीवार ढहने और सर्विस रोड धंसने की घटना के बाद परियोजना के ठेकेदार और उसके मुख्य हिस्सेदारों को तीन…

नई दिल्ली : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने केरल के कोल्लम जिले में एनएच-66 पर निर्माणाधीन राजमार्ग की दीवार ढहने और सर्विस रोड धंसने की घटना के बाद परियोजना के ठेकेदार और उसके मुख्य हिस्सेदारों को तीन साल के लिए प्रतिबंधित करते हुए आर्थिक दंड लगाया है। साथ ही परियोजना के स्वतंत्र अभियंता पर दो वर्ष के लिए प्रतिबंध लगाते हुए दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारियों को साइट से हटा दिया गया है।केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि घटना के तुरंत बाद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) के विशेषज्ञों की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार हादसे का कारण भू-तकनीकी जांच का अधूरा होना और नींव को मजबूत बनाने के लिए जरूरी तकनीकी उपायों की अनदेखी है।मंत्रालय ने बताया कि कोट्टियम के पास किलोमीटर 504.400 पर बने 22.9 मीटर लंबे अंडरपास के पास 9.4 मीटर ऊंचे कृत्रिम उत्थान पर गहरे हिस्से में कटाव के कारण ढांचा फेल होना और धारण क्षमता विफलता की वजह से यह दीवार ढही। रिपोर्ट में कहा गया है कि ठेकेदार ने न तो उचित भू-तकनीकी जांच की और न ही नींव को मजबूत बनाने के अनिवार्य उपाय पूरे किए, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई।एनएचएआई ने घटना के बाद ठेकेदार, उसके हिस्सेदारों और स्वतंत्र अभियंता को एक महीने के लिए बोली प्रक्रिया से निलंबित कर दिया। साथ ही 5 दिसंबर को ही तीन वर्ष (ठेकेदार और हिस्सेदारों के लिए) तथा दो वर्ष (स्वतंत्र अभियंता के लिए) तक प्रतिबंध लगाने और आर्थिक दंड के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। परियोजना प्रबंधक और स्वतंत्र अभियंता के निवासी अभियंता को भी तत्काल प्रभाव से हटाया गया है।एनएचएआई के अनुसार यह परियोजना कोल्लम–कदम्बट्टुकोनम मार्ग पर निर्माण, संचालन और संधारण मॉडल के तहत चल रही है। इसे मेसर्स शिवालया कंस्ट्रक्शन्स के सहयोग से आगे बढ़ाया जा रहा था। स्वतंत्र अभियंता के रूप में मेसर्स फीडबैक इंफ्रा और मेसर्स सत्रा सर्विसेज की संयुक्त टीम जिम्मेदारी निभा रही थी। परियोजना की निगरानी एनएचएआई के तिरुवनंतपुरम परियोजना क्रियान्वयन इकाई के परियोजना निदेशक डीपी साहू कर रहे थे।घटना की विस्तृत जांच के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है, जिसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के विशेषज्ञ डॉ. जिमी थॉमस और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पलक्कड़ के सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीश टीके शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
