एनआईए ने उल्फा-आई से जुड़े आईईडी मामले में दो और लोगों को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली : असम में दिसपुर लास्ट गेट इलाके में पिछले साल बम रखने की साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपित भार्गोब गोगोई और सुमू गोगोई असम के…

नई दिल्ली : असम में दिसपुर लास्ट गेट इलाके में पिछले साल बम रखने की साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपित भार्गोब गोगोई और सुमू गोगोई असम के डिब्रूगढ़ जिले के रहने वाले हैं।
एनआईए के मुताबिक, दोनों उल्फा (आई) जैसे खतरनाक आतंकी संगठन के साथ मिलकर देश में डर और अशांति फैलाने की योजना में शामिल थे। साल 2024 के स्वतंत्रता दिवस पर धमाके करने के लिए ये लोग उस समय गुवाहाटी में आईईडी लगाने की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले इसी मामले में एक और आरोपी को पकड़ा जा चुका है। अब इस केस में कुल गिरफ्तारियों की संख्या तीन हो गई है।
यह मामला पहले दिसपुर पुलिस के पास था, लेकिन बाद में जांच एनआईए को सौंप दी गयी। एनआईए ने पिछले महीने तीन आरोपितों के खिलाफ आतंकवाद, बम धमाके और देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े गंभीर कानून के तहत आरोप तय कर दिए हैं। एनआईए अभी भी इस मामले की सघन जांच कर रही है।
यह मामला तब सामने आया जब अगस्त 2024 में गुवाहाटी के व्यस्ततम दिसपुर लास्ट गेट क्षेत्र से एक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद की गयी थी। शुरुआती जांच में ही सुराग इस ओर इशारा करने लगे कि इसके पीछे प्रतिबंधित आतंकी संगठन उल्फा (आई) का हाथ हो सकता है। माना जाता है कि इस संगठन ने 15 अगस्त के मौके पर असम के कई हिस्सों में धमाके करने की योजना बनाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
