जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप : एड्रियन ने खोला भारत का खाता, पहली बार जीता रजत
नई दिल्ली: एड्रियन कर्मकार ने जर्मनी के सुहल में आयोजित इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) जूनियर वर्ल्ड कप में 50 मीटर राइफल प्रोन पुरुष जूनियर इवेंट में पदार्पण करते हुए रजत पदक जीतकर भारत के खाते में पहला…

नई दिल्ली: एड्रियन कर्मकार ने जर्मनी के सुहल में आयोजित इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) जूनियर वर्ल्ड कप में 50 मीटर राइफल प्रोन पुरुष जूनियर इवेंट में पदार्पण करते हुए रजत पदक जीतकर भारत के खाते में पहला पदक डाला। यह मुकाबला मंगलवार को प्रतिष्ठित इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट सेंटर रेंज पर शुरू हुआ।

20 वर्षीय जूनियर 3पी नेशनल चैंपियन एड्रियन ने 60 शॉट्स में कुल 626.7 अंक हासिल किए और स्वर्ण पदक से मात्र 0.3 अंक से चूक गए। स्वर्ण पदक स्वीडन के जेस्पर जोहानसन ने जीता, जबकि अमेरिका के ग्रिफिन लेक को 624.6 अंकों के साथ कांस्य पदक मिला।
एड्रियन, जिन्होंने इससे पहले विश्व चैंपियनशिप में भारत की जूनियर टीम का प्रतिनिधित्व किया था लेकिन कभी वर्ल्ड कप में नहीं खेले थे, आत्मविश्वास के साथ निशानेबाजी करते हुए सबसे पहले मुकाबला पूरा करने वालों में शामिल रहे। उनका यह प्रदर्शन इस इवेंट में जूनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बना।
अन्य भारतीय खिलाड़ियों में 15 वर्षीय रोहित कंयन ने 620.2 अंकों के साथ 12वां स्थान हासिल किया, जबकि वेदांत नितिन वाघमारे ने 614.4 अंक लेकर 35वें स्थान पर रहे। भारतीय शूटिंग से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियों के लिए @officialnrai को X और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
