द इंडियन व्यू

एडिलेड टेस्ट में कमिंस का जलवा, जो रूट को 16वीं बार किया आउट

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने जो रूट को आउट कर ना सिर्फ टीम को जीत के एक और कदम लेकर गए हैं, बल्कि जसप्रीत बुमराह का…

Ragwendra P Singh
December 20, 2025
2 min read
एडिलेड टेस्ट में कमिंस का जलवा, जो रूट को 16वीं बार किया आउट

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने जो रूट को आउट कर ना सिर्फ टीम को जीत के एक और कदम लेकर गए हैं, बल्कि जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ नंबर-1 भी बन गए हैं।

जी हां, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा टेस्ट जीतने के लिए इंग्लैंड के सामने 435 रनों का विशाल टारगेट रखा है। इस स्कोर का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई थी। 10वें ओवर में 31 के स्कोर पर उनके दो विकेट गिर गए थे।

नंबर-4 पर उतरे जो रूट ने इसके बाद जैक क्रॉली के साथ साझेदारी की। इस साझेदारी में ज्यादा रन तो नहीं बने, मगर लगभग 20 ओवर तक उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को विकेट के लिए जरूर तरसाया। पैट कमिंस ने 29वें ओवर की आखिरी गेंद पर रूट को कॉट बिहाइंड आउट कर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया।

पैट कमिंस इसी के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में जो रूट को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। जी हां, इससे पहले पैट कमिंस और भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे, मगर अब कमिंस बुमराह से एक कदम आगे निकल गए हैं।

यह इंटरनेशनल क्रिकेट, जिसमें टेस्ट, वनडे और टी20 शामिल है, में 16वां मौका था, जब कमिंस ने रूट का शिकार किया है। वहीं जसप्रीत बुमराह 15 बार इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज को आउट कर चुके हैं। इस लिस्ट में एक और भारतीय तेज गेंदबाज के रूप में रवींद्र जडेजा भी हैं। उन्होंने भी रूट को खूब परेशान किया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में रूट को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज
16 - पैट कमिंस
15 - जसप्रीत बुमराह
14 - रवींद्र जडेजा
14 - मिशेल स्टार्क
13 - जोश हेज़लवुड
12 - ट्रेंट बोल्ट

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।