द इंडियन व्यू

एटेरो ने 'ग्रीन' नेशनल गेम्स 2025 के लिए सरकार के साथ पार्टनरशिप की

नई दिल्ली। क्लीनटेक कंपनी एटेरो ने सोमवार को सरकार के साथ साझेदारी की घोषणा की है। यह साझेदारी आने वाले 38वें नेशनल गेम्स को प्लास्टिक-फ्री बनाने के लिए है। नेशनल गेम्स 2025 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड में होने…

Ragwendra P Singh
January 27, 2025
2 min read
एटेरो ने 'ग्रीन' नेशनल गेम्स 2025 के लिए सरकार के साथ पार्टनरशिप की

नई दिल्ली। क्लीनटेक कंपनी एटेरो ने सोमवार को सरकार के साथ साझेदारी की घोषणा की है। यह साझेदारी आने वाले 38वें नेशनल गेम्स को प्लास्टिक-फ्री बनाने के लिए है।

नेशनल गेम्स 2025 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड में होने वाले हैं। इस साल के गेम्स का विषय है ‘ग्रीन गेम्स’, जो भारत के पर्यावरण के प्रति जागरूक खेल आयोजनों में एक बड़ा कदम है।

इस साझेदारी के तहत, एटेरो 99.9 प्रतिशत से अधिक शुद्धता वाली रीसाइकिल्ड धातुओं की आपूर्ति करेगा, जिससे पॉजिटिव कार्बन फुटप्रिंट सुनिश्चित होगा। यह पहली ऐसी पहल है जो भारतीय खेलों में की जा रही है, जिसमें इस गुणवत्ता की रीसाइकिल्ड सामग्री का उपयोग करके सस्टेनेबिलिटी के प्रति देश की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की जा रही है।

नेशनल गेम्स 2025 प्लास्टिक फ्री किए जाने हैं। इन खेलों में 38 खेलों में 10,000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ये गेम्स राज्य के कई शहरों में आयोजित किए जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसका उद्घाटन किए जाने की संभावना है।

एटेरो के सीईओ नितिन गुप्ता ने कहा, 38वें नेशनल गेम्स का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है। हमारा सफर रुड़की, उत्तराखंड से शुरू हुआ, और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत के सस्टेनेबिलिटी के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग देना हमारे लिए सम्मान की बात है।

एटेरो दुनिया की अग्रणी रीसाइक्लिंग कंपनियों में से एक है। यह इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट और लिथियम-आयन बैटरियों से 98 प्रतिशत दक्षता के साथ शुद्ध मेटल निकालने की आधुनिक तकनीक का उपयोग करती है।

एटेरो ने भारत में जिम्मेदार रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए दो नए प्लेटफार्म शुरू किए हैं। सेल्समार्ट ई-कचरा प्रबंधन के लिए सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ने वाला मंच है। वहीं, मेटलमंडी स्क्रैप संग्रहण के लिए एक नया डिजिटल बी2बी प्लेटफॉर्म है, जिसमें एआई का इस्तेमाल किया जाता है। इनके जरिए कंपनी पूरे भारत में जिम्मेदार रीसाइक्लिंग प्रैक्टिस को बढ़ावा देने के अपने मिशन को आगे बढ़ा रही है।

कंपनी के पास 46 अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट हैं और 200 से अधिक पेटेंट लंबित हैं। एटेरो का लक्ष्य अपनी ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग क्षमता को 1,75,000 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 3,00,000 मीट्रिक टन करना है। जो उनके स्वच्छ और हरित भारत के दृष्टिकोण को दर्शाता है।

नेशनल गेम्स 2025 भारत के सभी क्षेत्रों में सतत विकास के दृष्टिकोण को प्रदर्शित करता है, और एटेरो इस मिशन को आगे बढ़ाने में नवीनतम समाधानों के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…