एटीएम से पैसा निकालना हुआ महंगा, लिमिट के बाद कैश निकाला तो कटेंगे इतने रुपये
ATM से पैसा निकालना महंगा हो गया है.ट्रांजेक्शन लिमिट के बाद एटीएम से कैश निकालने पर दो रुपये एक्सट्रा चार्ज लगेगा. RBI इस प्लान को पहले ही कर चुका है मंजूर. एनपीसीआई ने दिया था ये प्रस्ताव. ATM Transaction: आज से ATM…

- ATM से पैसा निकालना महंगा हो गया है.
- ट्रांजेक्शन लिमिट के बाद एटीएम से कैश निकालने पर दो रुपये एक्सट्रा चार्ज लगेगा.
- RBI इस प्लान को पहले ही कर चुका है मंजूर.
- एनपीसीआई ने दिया था ये प्रस्ताव.
ATM Transaction: आज से ATM से पैसा निकालना ज्यादा महंगा हो गया है. अब एटीएम ट्रांजेक्शन पर लिमिट से ज्यादा इस्तेमाल करने पर दो रुपये एक्सट्रा चार्ज होगा. आसान भाषा में बताएं तो फ्री ट्रांसेक्शन लिमिट क्रॉस करने के बाद, आपको हर ट्रांजैक्शन के लिए पहले से ज्यादा चार्ज देना पड़ेगा. प्रति ट्रांजेक्शन दो रुपये बढ़ाए गए हैं. तय लिमिट क्रॉस होने के बाद ये चार्ज कटेगा.
हर बैंकों ने बढ़ाई ट्रांजेक्शन फीस
कुछ बैंकों में ट्रांजेक्शन चार्ज 19 रुपये से बढ़ाकर 21 रुपये कर दिया गया है तो कई बैंकों में ट्रांजेक्शन लिमिट के बाद एटीएम से पैसे निकालने पर 23 रुपये कटेंगे. बता दें, वर्तमान में एक माह में बैंकों की फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट चार बार की है. वहीं, दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकलाने वाले लोगों के लिए ट्रांजेक्शन लिमिट तीन बार की है.
एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को दी जानकारी
बता दें, देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में शामिल एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को इस बढ़ोत्तरी की जानकारी दे दी है. बैंक ने कहा है कि एक मई से ट्रांजेक्शन लिमिट के बाद भी अगर आप एटीएस से कैश निकालते हैं तो हर ट्रांजेक्शन पर 21 रुपये की बजाए 23 रुपये की ट्रांजेक्शन फीस चुकानी होगी. एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को सहूलियत दी है कि अगर आप उसके ही एटीएम से पैसा निकालते हैं तो पांच बार फ्री में कैश निकाल सकते हैं. लेकिन आप अगर एचडीएफसी एटीएम कार्ड से दूसरे बैंक की मशीन से पैसे निकालते हैं तो आप तीन बार फ्री में कैश निकालने की सहूलियत है. इसके बाद आपको ट्रांजेक्शन चार्ज भरना होगा.
आरबीआई ने किया मंजूर
ऐसे ही राष्ट्रीय बैंकों ने भी अपनी लिमिट तय की है. तय लिमिट के बाद राष्ट्रीय बैंक अब 19 की बजाए 21 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन फीस लेंगे. बता दें, आरबीआई ने इस प्लान को पहले ही मंजूरी दे दी है. एनपीसीआई ने आरबीआई के समक्ष ये प्रस्ताव रखा था.
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
