द इंडियन व्यू

एचपीसीए चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए नही आया कोई नामांकन, शनिवार को घोषित होगी नई कार्यकारिणी

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एच.पी.सी.ए.) की नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के लिए कोई भी नामांकन दर्ज नहीं हुआ है, जिससे अब तय है कि इस पद के लिए निर्विरोध चयन हो जाएगा। इसी तरह उपाध्यक्ष,…

Ragwendra P Singh
December 19, 2025
2 min read
एचपीसीए चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए नही आया कोई नामांकन, शनिवार को घोषित होगी नई कार्यकारिणी

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एच.पी.सी.ए.) की नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के लिए कोई भी नामांकन दर्ज नहीं हुआ है, जिससे अब तय है कि इस पद के लिए निर्विरोध चयन हो जाएगा। इसी तरह उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष के लिए एक-एक व अपैक्स मेंबर के 3 पदों के लिए 3 नामांकन दाखिल हुए हैं।

 

एच.पी.सी.ए. धर्मशाला के महासचिव अवनीश परमार ने बताया कि नई कार्यकारिणी के इन पदों के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रकिया आयोजित की गई। जिसके तहत उपाध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार ठाकुर, सचिव पद के लिए मनुज शर्मा, संयुक्त सचिव के पद के लिए विशाल शर्मा तथा कोषाध्यक्ष के पद के लिए डॉ. विक्रम सिंह ने अपना नामांकन दाखिल करवाया है। वहीं अपैक्स पद के तीन पदों के लिए आर.एस.राणा., शिवेंद्र सिंह व शैलेंद्र सिंह ने अपना नामांकन दर्ज करवाया है। जबकि अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं आया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

 

गौरतलब है कि 30 अक्टूबर को एच.पी.सी.ए. की कार्यकारिणी का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका था। लेकिन धर्मशाला में भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच के कारण उस समय चुनाव नहीं करवाए जा सके थे। अब मैच का आयोजन हो चुका है, तो प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, मौजूदा कार्यकारिणी में वर्तमान अध्यक्ष की आकस्मिक मृत्यु होने से कई दिनों से अध्यक्ष पद खाली चल रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।