एग्जिट पोल के रुझानों से भाजपा सासंद खुश, बोले - दिल्ली में तो कमल ही खिलेगा
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद नजरें काउंटिंग पर टिकी हैं। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार वोटिंग प्रतिशत भी बढ़ा है। चुनाव को लेकर एग्जिट पोल सामने आए हैं। ज्यादातर में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिख…

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद नजरें काउंटिंग पर टिकी हैं। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार वोटिंग प्रतिशत भी बढ़ा है। चुनाव को लेकर एग्जिट पोल सामने आए हैं। ज्यादातर में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। एग्जिट पोल के रुझानों पर न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने भाजपा सांसदों से बातचीत की।
भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने एग्जिट पोल पर कहा, एग्जिट पोल में जो रुझान आए हैं, यह दिखाते हैं कि दिल्ली की जनता में कितना आक्रोश है। जब से चुनाव की घोषणा हुई, हम लगातार कह रहे थे कि दिल्ली की जनता केजरीवाल के शासन से त्रस्त है और इस बार बदलाव के लिए वोट किया जाएगा। मुझे लगता है कि एग्जिट पोल से भी बेहतर परिणाम हम लोगों को मिलने वाला है।
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, एग्जिट पोल एक तरफ है। मैं यह समझती हूं कि दिल्ली की जनता ने जो 5 फरवरी को वोटिंग की है, वह केजरीवाल के कुशासन के खिलाफ किया है। दिल्ली का नागरिक डबल इंजन की सरकार चाहता है। 8 फरवरी को दिल्ली में कमल खिलेगा।
भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बन रही है। दिल्ली में हम पहले दिन से कह रहे थे कि भाजपा की सरकार बन रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बन रही है। केजरीवाल ने जब यह कहा कि भाजपा ने यमुना नदी में जहर मिलाया है, तब जनता ने मन बना लिया कि इससे ज्यादा झूठ कोई नहीं बोल सकता है और केजरीवाल के झूठ के खिलाफ बंपर वोटिंग की है।
भाजपा से राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, अरविंद केजरीवाल ने यमुना में डुबकी नहीं लगाई इसलिए दिल्ली में उनकी नाव डूबना तय है। केजरीवाल के प्रति जनता का जो आक्रोश था, वह सामने आया है। मैं समझता हूं कि दिल्ली में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
