एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित हुए मीडिया सितारे
नई दिल्ली। मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा दिल्ली के प्यारेलाल आडिटोरियम में आयोजित 19 वें मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में डीडी न्यूज के बहुचर्चित एंकर अशोक श्रीवास्तव को बेस्ट मेल एंकर, ज़ी न्यूज़ की ख्यातनाम एंकर…

नई दिल्ली। मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा दिल्ली के प्यारेलाल आडिटोरियम में आयोजित 19 वें मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में डीडी न्यूज के बहुचर्चित एंकर अशोक श्रीवास्तव को बेस्ट मेल एंकर, ज़ी न्यूज़ की ख्यातनाम एंकर शोभना यादव को बेस्ट फीमेल एंकर, माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉ के. जी. सुरेश को मीडिया गुरु और वरिष्ठ पत्रकार अतुल तारे को श्रेष्ठ संपादक के विशिष्ट पुरस्कारों से नवाजा गया। इन हस्तियों को भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो.संजय द्विवेदी और भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन ने सम्मानित किया।
समारोह में फिल्म सिटी नोएडा के संस्थापक डॉ संदीप मारवाह और मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अरुण शर्मा मौजूद रहे। इस मौके पर आइएमएस,नोएडा के प्रोफेसर डॉ.सचिन बत्रा की किताब 'व्यावहारिक पत्रकारिता' के दूसरे संस्करण का विमोचन भी किया गया। खास बात यह है कि इस पुस्तक का प्रकाशन मीडिया फेडरेशन द्वारा किया गया, जिसमें देशभर के कई जाने-माने टीवी व प्रिंट मीडिया के पत्रकारों ने स्पेशलाइज्ड रिपोर्टिंग पर अध्याय लिखे हैं।
एमएफआई के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने पत्रकारिता जगत की चुनौतियों सहित अकादमिक क्षेत्र के योगदान पर चर्चा करते हुए उम्मीद जताई कि विविध संचार क्षेत्र के सभी पेशेवर समाज के उत्थान में सक्रिय व सकारात्मक भूमिका निभाते हुए राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को सफलतापूर्वक जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया फेडरेशन शुरुआत से ही पत्रकार व समाज हित में कार्यरत रहा है। कार्यक्रम में अनेक संचार विशेषज्ञों और मीडिया शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में एमएफआई की सचिव अमिता शर्मा और टीवी जगत के वरिष्ठ पत्रकार व एमएफआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
