द इंडियन व्यू

एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता का निधन, अंतिम संस्कार 18 जून को

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से चोपड़ा परिवार गहरे शोक में है। रमन हांडा, प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के चाचा थे। रमन राय हांडा का…

Ragwendra P Singh
June 17, 2025
1 min read
एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता का निधन, अंतिम संस्कार 18 जून को

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से चोपड़ा परिवार गहरे शोक में है। रमन हांडा, प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के चाचा थे। रमन राय हांडा का अंतिम संस्कार 18 जून को अंधेरी पश्चिम, मुंबई के अंबोली श्मशान घाट पर दोपहर 1 बजे किया जाएगा। इस समय सभी परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी दोस्त मौजूद रहेंगे।

वे एक प्रसिद्ध वकील थे और दिल्ली हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। रमन हांडा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके चलते उन्होंने अंतिम सांस ली। रमन राय हांडा के निधन से उनकी पत्नी कामिनी चोपड़ा और बेटियां मन्नारा व मिताली हांडा पूरी तरह टूट गई हैं। यह वक्त पूरे परिवार के लिए बेहद कठिन है। रमन हांडा सिर्फ एक पिता या पति नहीं, बल्कि परिवार की रीढ़ थे। हर मुश्किल घड़ी में उन्होंने अपने परिवार का साथ दिया और सबके लिए एक मजबूत सहारा बने रहे। उनके जाने से सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच भी शोक की लहर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…