द इंडियन व्यू

वरुण सान्याल मेडिकल कारणों से एशियाई खेलों से हटे, सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास

भारत के एमएमए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) फाइटर वरुण सान्याल को प्रतिस्पर्धा किए बिना ही रविवार को यहां एशियाई खेलों से हटने के लिए बाध्य होना पड़ा क्योंकि वह क्रूज जहाज पर ‘सौना बाथ’ सत्र के दौरान अत्यधिक थकान और…

Ragwendra P Singh
September 20, 2026
3 min read
वरुण सान्याल मेडिकल कारणों से एशियाई खेलों से हटे, सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास

भारत के एमएमए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) फाइटर वरुण सान्याल को प्रतिस्पर्धा किए बिना ही रविवार को यहां एशियाई खेलों से हटने के लिए बाध्य होना पड़ा क्योंकि वह क्रूज जहाज पर ‘सौना बाथ’ सत्र के दौरान अत्यधिक थकान और ‘डिहाइड्रेशन’ (शरीर में पानी की कमी) के कारण बेहोश हो गए।

प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल के बेटे वरुण रविवार की प्रतियोगिता के लिए अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे थे, तभी यह घटना हुई। 27 वर्षीय सान्याल को रविवार को पुरुषों के 77 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भाग लेना था, लेकिन उन्हें प्रतियोगिता के लिए चिकित्सकीय रूप से अनफिट घोषित कर दिया गया।

भारतीय एमएमए खेल महासंघ के अध्यक्ष निखिल कुंदर ने बताया, ‘‘गनीमत रही कि नेपाल के एक खिलाड़ी ने उन्हें उस हालत में देखा और उन्हें होश में लाने की कोशिश की। फिर वरुण ने मुझे फोन किया और हम उन्हें अस्पताल ले गए। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘चिंता की कोई बात नहीं थी। उन्हें रात करीब तीन बजे क्रूज़ जहाज पर वापस लाया गया।

Photo: Instagram

उन्हें पर्याप्त पानी दिया गया है और यहां डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। उनकी हालत स्थिर है, वह बात कर सकते हैं और अब खतरे से बाहर हैं। ’’ सान्याल इससे पहले एशियाई खेलों में अव्यवस्थाओं को लेकर अपने अनुभव के कारण सुर्खियों में आए थे। उन्होंने बताया था कि उन सहित कई खिलाड़ियों को अपने कमरों के लिए आठ से 10 घंटे तक बिना भोजन के इंतजार करना पड़ा था।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उस परेशानी का रविवार को उनकी तबीयत बिगड़ने में कोई योगदान था या नहीं। कुंदर ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से अब वह प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेंगे। वह चिकित्सकीय रूप से अनफिट हैं। ’’ भारतीय ओलंपिक संघ ने एक बयान में कहा कि सान्याल को ‘‘पिछली शाम अपने क्रूज़ आवास में ‘सौना’ सत्र के दौरान पूरे शरीर में ऐंठन और दर्द ’’ हुआ था। ’’

आईओए ने कहा, ‘‘उनकी चिकित्सकीय जांच की गई और एहतियात के तौर पर रक्त की जांच भी की गई जो सामान्य रही। आराम करने के बावजूद अगली सुबह उन्हें लगा कि वह प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं। अपने कोच से सलाह मश्विरा करने के बाद उन्होंने चिकित्सीय कारणों से हटने का फैसला किया। ’’

सान्याल एशियाई खेलों में भाग लेने वाले दो भारतीय एमएमए खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्हें टीम में अंतिम समय में शामिल किया गया था। एमएमए टीम की दूसरी सदस्य सुचिका तारियाल ने रविवार को महिलाओं की 60 किग्रा स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचकर आइची-नागोया एशियाई खेलों में भारत का पहला पदक पक्का कर दिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।