द इंडियन व्यू

एक जुलाई से बढ़ेगा रेल किराया, सभी वर्गों में लागू होंगे नए रेट

नई दिल्ली : यात्रियों को अब ट्रेन से सफर करना थोड़ा महंगा पड़ेगा। केंद्र सरकार ने एक जुलाई से रेल किराये में बढ़ोतरी की घोषणा की है। रेलवे मंत्रालय ने सोमवार को यह फैसला लिया कि सभी पैसेंजर ट्रेन सेवाओं में किराये को…

Ragwendra P Singh
June 30, 2025
2 min read
एक जुलाई से बढ़ेगा रेल किराया, सभी वर्गों में लागू होंगे नए रेट

नई दिल्ली : यात्रियों को अब ट्रेन से सफर करना थोड़ा महंगा पड़ेगा। केंद्र सरकार ने एक जुलाई से रेल किराये में बढ़ोतरी की घोषणा की है। रेलवे मंत्रालय ने सोमवार को यह फैसला लिया कि सभी पैसेंजर ट्रेन सेवाओं में किराये को तर्कसंगत बनाते हुए संशोधित किराया लागू किया जाएगा। यह बदलाव इंडियन रेलवे कॉन्फ्रेंस एसोसिएशन (आईआरसीए) द्वारा प्रकाशित नई यात्री किराया तालिका के अनुसार होगा।

सरकार ने स्पष्ट किया कि उपनगरीय ट्रेनों के एकल यात्रा टिकट और सीजन टिकटों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, अन्य श्रेणियों में मामूली वृद्धि की गई है। गैर-एसी श्रेणियों जैसे सैकेंड क्लास, स्लीपर और फर्स्ट क्लास में आधे पैसे से लेकर एक पैसे प्रति किलोमीटर तक किराया बढ़ाया गया है। वहीं मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की गैर-एसी श्रेणियों में भी एक पैसा प्रति किलोमीटर का इजाफा किया गया है।

एसी चेयर कार, एसी थ्री-टियर, टू-टियर, एसी फर्स्ट क्लास और एग्जीक्यूटिव क्लास में दो पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है। यह नई दरें 01 जुलाई से लागू होंगी। इससे तेजस, राजधानी, वंदे भारत, शताब्दी, दुरंतो, हमसफर, अमृत भारत, महाना, गतीमान, गरीब रथ, जनशताब्दी, युवा एक्सप्रेस, अनुभूती और एसी विस्टाडोम कोच जैसी विशेष ट्रेनों में भी यात्रा महंगी हो जाएगी। हालांकि रिजर्वेशन फीस, सुपरफास्ट चार्ज और जीएसटी जैसे अन्य शुल्कों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले से बुक किए गए टिकटों पर नया किराया लागू नहीं होगा और उनके यात्रियों से कोई अतिरिक्त राशि नहीं ली जाएगी, लेकिन 01 जुलाई से जो भी टिकट बुक किए जाएंगे, उन पर नया किराया लागू होगा। टीटीई द्वारा ट्रेन में या स्टेशन पर टिकट बनाने पर भी नए किराये के अनुसार ही शुल्क वसूला जाएगा।

रेलवे बोर्ड ने सभी ज़ोनल रेलवे को निर्देश दिया है कि नई किराया तालिका को संबंधित कर्मचारियों को समय पर उपलब्ध कराया जाए और स्टेशनों पर प्रदर्शित किराया सूची को भी संशोधित किया जाए। इसके अलावा यात्रियों को इस बदलाव की जानकारी देने के लिए मीडिया, प्रेस और स्टेशन घोषणाओं के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए हैं। रेलवे बोर्ड के निदेशक (यात्री विपणन समन्वय) प्रवीण कुमार के अनुसार, सभी ज़ोनल रेलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि यह नई व्यवस्था सही तरीके से लागू हो और सभी कर्मचारी इसे भलीभांति समझें व पालन करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…