द इंडियन व्यू

एएफसी कप क्वालीफिकेशन पर भारतीय महिला टीम को ₹42.75 लाख का इनाम

नई दिल्ली : अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने रविवार को भारतीय महिला फुटबॉल टीम को एएफसी महिला एशियन कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने पर 50,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹42.75 लाख) के इनाम की घोषणा की। महिला टीम' ने शनिवार…

Ragwendra P Singh
July 7, 2025
1 min read
एएफसी कप क्वालीफिकेशन पर भारतीय महिला टीम को ₹42.75 लाख का इनाम

नई दिल्ली : अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने रविवार को भारतीय महिला फुटबॉल टीम को एएफसी महिला एशियन कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने पर 50,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹42.75 लाख) के इनाम की घोषणा की।

महिला टीम' ने शनिवार को ग्रुप स्टेज के अंतिम मुकाबले में मेज़बान और उच्च रैंकिंग वाली थाईलैंड की टीम को 2-1 से हराकर अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले एशियन कप के लिए क्वालीफाई किया।

इससे पहले भारत ने मंगोलिया को 13-0, तिमोर-लेस्ते को 4-0 और इराक को 5-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी।

एआईएफएफ ने एक बयान में कहा, “हालांकि मैदान पर नतीजे एकतरफा लग सकते हैं, लेकिन ये पिछले कुछ वर्षों की निरंतर योजना और विकासात्मक प्रयासों का परिणाम हैं। इस सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं था—यह एक दीर्घकालिक दृष्टिकोण और संरचित तैयारी का परिणाम है।”

टीम के लिए फारवर्ड प्यारी शाशा सबसे ज़्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी रहीं। उन्होंने मंगोलिया के खिलाफ पहले ही मुकाबले में पांच गोल किए।

गौरतलब है कि अगले साल होने वाला एशियन कप महिला विश्व कप 2027 और लॉस एंजेलेस ओलंपिक 2028 के लिए क्वालिफायर के तौर पर भी कार्य करेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…