द इंडियन व्यू

एएआईबी ने एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट केंद्र को सौंपी, हादसे की वजह का खुलासा नहीं

नई दिल्ली : अहमदाबाद में 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान की जांच रिपोर्ट विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंप दी है। ये रिपोर्ट जांच के शुरुआती निष्कर्षों पर…

Ragwendra P Singh
July 8, 2025
2 min read
एएआईबी ने एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट केंद्र को सौंपी, हादसे की वजह का खुलासा नहीं

नई दिल्ली : अहमदाबाद में 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान की जांच रिपोर्ट विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंप दी है। ये रिपोर्ट जांच के शुरुआती निष्कर्षों पर आधारित है, इसलिए विमान हादसे की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। मंत्रालय ने रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विस्तृत जांच और सुरक्षा उपायों को और सख्त करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट संख्‍या AI 171 की दुर्घटना को लेकर जांच रिपोर्ट ब्यूरो के शुरुआती आकलन और निष्कर्षों पर आधारित है। यह रिपोर्ट इस सप्ताह के अंत में सार्वजनिक की जाएगी। जांच के दौरान ब्लैक बॉक्स, कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (सीवीआर) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) के विश्लेषण को भी आधार बनाया है। यह रिपोर्ट पूरी जांच का अंतिम निष्कर्ष नहीं है, बल्कि इससे जुड़े तथ्यों और संभावित कारणों की एक रूपरेखा है।

नागर विमानन मंत्रालय ने रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विस्तृत जांच और सुरक्षा उपायों को और सख्त करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। एएआईबी अब विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने में जुटा है, जिसमें और भी गवाहों के बयान, तकनीकी मूल्यांकन और विशेषज्ञों की राय को शामिल किया जाएगा।

दरअसल, अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर विमान 12 जून को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हादसे का शिकार हो गया था, जिससे विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई, जबकि जमीन पर मौजूद हताहतों सहित कुल मृतकों की संख्या 260 थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…