एएआईबी ने एयर इंडिया के अहमदाबाद विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की
नई दिल्ली : विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने अहमदाबाद में एयर इंडिया (एआई 171) दुर्घटना पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर दी । एयर इंडिया ने 15 पेज वाली प्रारंभिक रिपोर्ट मिलने की पुष्टि की है। एयर इंडिया ने एक्स…

नई दिल्ली : विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने अहमदाबाद में एयर इंडिया (एआई 171) दुर्घटना पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर दी । एयर इंडिया ने 15 पेज वाली प्रारंभिक रिपोर्ट मिलने की पुष्टि की है।
एयर इंडिया ने एक्स हैंडल पर कहा, '' एयर इंडिया (एआई 171) दुर्घटना से प्रभावित परिवारों और अन्य लोगों के साथ एकजुटता से खड़ी है। हम इस क्षति पर शोक व्यक्त करते हैं और इस कठिन समय में सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।''
विमानन कंपनी ने कहा, ''हमें विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की 12 जुलाई को जारी प्रारंभिक रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। एयर इंडिया नियामकों सहित हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही है। हम एएआईबी और अन्य प्राधिकारियों के साथ उनकी जांच में पूर्ण सहयोग जारी रखेंगे। जांच की सक्रिय प्रकृति को देखते हुए हम विशिष्ट विवरणों पर टिप्पणी करने में असमर्थ हैं। हम सभी विवरण विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो को भेज रहे हैं।
उल्लेखनीय है गुजरात के अहमदाबाद में हुए इस हादसे में 260 लोग मारे गए थे। इनमें 229 यात्री, 12 चालक दल के सदस्य और 19 जमीन पर मौजूद लोग शामिल थे। इस रिपोर्ट में उड़ान भरने के 90 सेकंड के भीतर घटित भयावह क्रम का वर्णन है। विमान के दोनों इंजन शुरुआती चढ़ाई के दौरान अप्रत्याशित रूप से बंद हो गए। इससे विमान का थ्रस्ट बहुत कम हो गया और विमान तेजी से नीचे उतर गया।
इस विमान हादसे की अंतिम रिपोर्ट कुछ माह बाद आने की उम्मीद है। यह विमान हादसा 12 जून को हुआ था। इस दुर्घटना को हालिया इतिहास में देश में हुई सबसे घातक विमानन दुर्घटना कहा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
