एएआईबी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पर जल्दबाजी में न निकालें निष्कर्षः नायडू
नई दिल्ली : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने शनिवार को कहा कि अहमदाबाद में 12 जून को हुए एअर इंडिया के विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की रिपोर्ट प्रारंभिक निष्कर्षों पर…

नई दिल्ली : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने शनिवार को कहा कि अहमदाबाद में 12 जून को हुए एअर इंडिया के विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की रिपोर्ट प्रारंभिक निष्कर्षों पर आधारित है। इसकी अंतिम रिपोर्ट जारी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने में जल्दबाजी नहीं करना चाहिए।
एएआईबी की रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया में नायडू ने मीडियाकर्मियों से कहा, ''हमें इंतज़ार करना चाहिए। यह एक प्रारंभिक रिपोर्ट है। मंत्रालय में हम इसका विश्लेषण कर रहे हैं। मुझे लगता है कि अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही हम इस पर टिप्पणी करें तो बेहतर होगा।''
नागरिक उड्डयन मंत्री ने आश्वासन दिया कि अहमदाबाद विमान हादसे की अंतिम रिपोर्ट जारी होने के बाद इस हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवारों को न्याय मिलेगा। उन्होंने जनता और मीडिया से आग्रह किया कि वे प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि अंतिम रिपोर्ट से पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।
विमान हादसों की जांच करने वाली एजेंसी एएआईबी ने 13 जून को इस विमान दुघर्टना की जांच शुरू की। जांच एजेंसी ने एक महीने बाद प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया है कि विमान के उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों में दोनों इंजन बंद हो गए और ईंधन कटऑफ स्विच लगभग एक ही समय पर, एक सेकंड के अंतराल पर 'रन' से 'कटऑफ' पर चले गए। एएआईबी की 15 पन्नों की रिपोर्ट में कहा गया है कि टेकऑफ के कुछ सेकेंड के बाद ही विमान के दोनों इंजन अचानक खुद ही बंद हो गए थे, जिस वजह से विमान 30 सेकेंड के अंदर ही गिर गया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
