द इंडियन व्यू

एआई शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन को शिक्षाविदों ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

नई दिल्ली : एआई शिखर सम्मेलन में भारतीय यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को शिक्षाविदों ने बेहद खेदजनक और नासमझी भरा बताया है। उन्होंने कहा कि यह विपक्षी दल की वैध लोकतांत्रिक असहमति और वैश्विक मंच पर राष्ट्रीय प्रतिष्ठा…

Ragwendra P Singh
February 23, 2026
3 min read
एआई शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन को शिक्षाविदों ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

नई दिल्ली : एआई शिखर सम्मेलन में भारतीय यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को शिक्षाविदों ने बेहद खेदजनक और नासमझी भरा बताया है। उन्होंने कहा कि यह विपक्षी दल की वैध लोकतांत्रिक असहमति और वैश्विक मंच पर राष्ट्रीय प्रतिष्ठा की रक्षा करने की अनिवार्यता के बीच अंतर करने में असमर्थता को दर्शाता है।

 

देश के 160 शिक्षाविदों के सोमवार को जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि राहुल गांधी से जुड़े विरोध प्रदर्शन ने ऐसे समय में एक दुर्भाग्यपूर्ण धारणा पेश की है, जब वैश्विक निवेशक और प्रौद्योगिकी नेता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और उन्नत प्रौद्योगिकियों में दीर्घकालिक भागीदार के रूप में भारत की विश्वसनीयता का आकलन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक सांसद के रूप में यह संवैधानिक जिम्मेदारी है कि रचनात्मक लोकतांत्रिक आलोचना और ऐसे कदमों में अंतर किया जाए, जो अनजाने में भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को कमजोर कर सकते हैं।

 

संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने वालों में जेएनयू की कुलपति शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित, आईआईटी रुड़की के निदेशक कमल किशोर पंत, आईआईटी धारवाड़ के निदेशक वेंकप्पय्या आर देसाई, आईआईटी जोधपुर के निदेशक अविनाश कुमार अग्रवाल सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति और प्रोफेसर शामिल हैं।

 

शिक्षाविदों ने कहा, “यह कोई दलगत मंच या घरेलू राजनीतिक प्रचार का अवसर नहीं था, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय मंच था, जहां भारत अपनी तकनीकी क्षमताएं, रणनीतिक दृष्टि और राष्ट्रीय संभावनाएं दुनिया के सामने रख रहा था। ऐसे अवसर को राजनीतिक प्रदर्शन में बदलना गंभीर निर्णयहीनता को दर्शाता है।”

 

शिक्षाविदों ने कहा कि ऐसे समय में जब चीन और पाकिस्तान जैसे विरोधी देश सार्वजनिक रूप से समिट के महत्व को कमतर आंकने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में घरेलू राजनीति उन्हीं की कोशिशों को बल देते हुए दिखाई देते नजर आते हैं। शिखर सम्मेलन में 644 एआई तकनीक का प्रदर्शन किया गया, 37 देशों के 326 प्रदर्शकों ने भाग लिया और लगभग पांच लाख आगंतुक शामिल हुए। इसके अलावा 41 वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों के सीईओ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहे।

 

सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि इस आयोजन के दौरान 250 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश प्रतिबद्धताएं सामने आईं, जो भारत की तकनीकी क्षमता में वैश्विक भरोसे को दर्शाती हैं। शिक्षाविदों के अनुसार यह समिट भारत के तकनीकी विकास और वैश्विक स्थिति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

 

गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी हॉल में अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया। वे सरकार और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ नारे लिखी टी-शर्ट लेकर घूम रहे थे। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से हटा दिया।

 

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अब तक आईवाईसी के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…