द इंडियन व्यू

'उसके लिए बहुत मुश्किल..', विराट कोहली के दोस्त ने बताया, क्यों इस दिग्गज ने टेस्ट से लिया संन्यास?

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट फैंस अब विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में कभी नहीं देख पाएंगे. दिग्गज क्रिकेटर ने अपने सबसे पसंदीदा और मुश्किल फॉर्मैट से रिटायरमेंट ले लिया है. बीते 12 मई के दिन विराट ने सोशल मीडिया पर इसका…

Ragwendra P Singh
May 14, 2025
2 min read
'उसके लिए बहुत मुश्किल..', विराट कोहली के दोस्त ने बताया, क्यों इस दिग्गज ने टेस्ट से लिया संन्यास?

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट फैंस अब विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में कभी नहीं देख पाएंगे. दिग्गज क्रिकेटर ने अपने सबसे पसंदीदा और मुश्किल फॉर्मैट से रिटायरमेंट ले लिया है. बीते 12 मई के दिन विराट ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया. जिसके बाद करोड़ों फैंस का दिल टूट गया. इसके पीछे की वजह का खुलासा नहीं हो पाया था. वहीं अब स्टार क्रिकेटर के एक दोस्त ने इस राज से पर्दा उठाने का काम किया है.

कोहली ने इस वजह से लिया संन्यास
भारत के लिए 123 मुकाबले खेलने व 9230 रन बनाने के बाद विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. उन्होंने इंग्लैंड सीरीज से करीब एक महीने पहले ये बड़ा फैसला लिया. हालांकि यह काफी हैरान कर देने वाला था. ऐसा माना जा रहा था कि विराट इंग्लैंड के साथ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में खेलेंगे. मगर भारतीय दिग्गज ने उससे पहले ही टेस्ट क्रिकेट को टाटा बाय बाय कह दिया.

बीते दिन उनके दोस्त और भारत के स्टार फुटबॉलर सुनिल क्षेत्री ने कोहली के रिटायरमेंट पर बात की. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि विराट के लिए यह काफी मुश्किल था. इसके बावजूद उन्होंने अपनी शांति के लिए ये निर्णय लिया. और वह बखूबी जानते हैं कि उन्होंने क्या किया.

दिग्गज ने दिया ये बड़ा बयान
सुनिल क्षेत्री ने एक हालिया इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली के रिटायरमेंट को लेकर बात की. उन्होंने इस पर कहा,

"अपने करियर के चरम पर होने के बावजूद, उन्होंने इसे अलविदा कह दिया. उनके लिए इस बारे में सोचना और उस प्रारूप को अलविदा कहना, जिसे वह सबसे अधिक पसंद करते हैं, उनके लिए मुश्किल रहा होगा. लेकिन अच्छी बात यह है कि वह शांत लग रहे थे, वह खुश हैं और उन्हें पता है कि वह क्या कर रहे हैं."

दोनों की दोस्ती है मशहूर
विराट कोहली और सुनिल क्षेत्री दो अलग-अलग खेलों के दिग्गज प्लेयर हैं. दोनों अपने-अपने क्षेत्र में महारथी हैं. इनके बीच दोस्ती भी काफी गहरी है. कई मौकों पर विराट और क्षेत्री एक साथ नजर आ चुके हैं. साथ ही अलग-अलग इंटरव्यू में ये दोनों एक दूसरे के प्रति सम्मान जाहिर कर चुके हैं. विराट कोहली और सुनिल क्षेत्री का एक वीडियो चैट काफी मशहूर हैं. जहां कोहली सुनिल को अपने पसंदीदा खाने के बारे में बता रहे होते हैं

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।