उलानबटोर में फंसे 228 यात्रियों को वापस लाएगा एयर इंडिया का विशेष विमान
नई दिल्ली : टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया एयरलाइंस उलानबटोर में फंसे 228 यात्रियों को वापस लाने के लिए एक विशेष विमान भेजेगी। तकनीकी समस्या के कारण सोमवार को एयर इंडिया एयरलाइंस की सैन फ्रांसिस्को-दिल्ली उड़ान को…

नई दिल्ली : टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया एयरलाइंस उलानबटोर में फंसे 228 यात्रियों को वापस लाने के लिए एक विशेष विमान भेजेगी। तकनीकी समस्या के कारण सोमवार को एयर इंडिया एयरलाइंस की सैन फ्रांसिस्को-दिल्ली उड़ान को मंगोलिया की राजधानी डायवर्ट कर दिया गया था।
एयरलाइंस ने मंगलवार को बताया कि एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI174 (2 नवंबर की सैन फ्रांसिस्को-दिल्ली) के यात्रियों को लाने के लिए एक राहत उड़ान संचालित करेगी, जिसे सोमवार को मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर के लिए डायवर्ट कर दिया गया था। इस विमान में 245 लोग सवार थे, जिनमें 228 यात्री और 17 चलक दल के सदस्य थे।
विमानन कंपनी ने कहा कि उड़ान संख्या AI183 आज दोपहर दिल्ली से रवाना होगी और बुधवार सुबह प्रभावित यात्रियों को लेकर वापस आएगी। एयर इंडिया स्थानीय अधिकारियों और मंगोलिया स्थित भारतीय दूतावास के साथ मिलकर यात्रियों और चालक दल की देखभाल कर रही है, जिसमें उन्हें होटल में ठहरने की व्यवस्था भी शामिल है। एयरलाइंस ने कहा कि मेहमानों को नई दिल्ली ले जाने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में सूचित कर दिया गया है। एयर इंडिया में हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
