द इंडियन व्यू

उप्र विधानसभा में 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का शुरू

लखनऊ : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और उप्र की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सोमवार को दीप प्रज्जवलित कर यूपी विधानसभा में 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का शुभारंभ किया। विधानसभा में बने मंच पर राज्यपाल आनंदी बेन…

Ragwendra P Singh
January 19, 2026
1 min read
उप्र विधानसभा में 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का शुरू

लखनऊ : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और उप्र की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सोमवार को दीप प्रज्जवलित कर यूपी विधानसभा में 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का शुभारंभ किया। विधानसभा में बने मंच पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उप्र विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति मानवेन्द्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय मौजूद रहे।

 

इस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में प्रदर्शनी का उद्घाटन, समूह चित्र और विभिन्न समितियों की बैठकें आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में अगले दिन 20 जनवरी को सत्र के दौरान एजेंडा बिंदुओं पर गहन चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन भी प्रस्तावित है। सम्मेलन के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 21 जनवरी को समापन सत्र में विभिन्न संवैधानिक पदाधिकारियों का संबोधन होगा। इस सम्मेलन के बाद 22 जनवरी को प्रतिभागी अयोध्या धाम में श्री राम लला के दर्शन करने के साथ ही राम नगरी का भ्रमण करेंगे।इसके बाद 23 जनवरी को प्रतिनिधियों का प्रस्थान होगा। पीठासीन अधिकारियों का यह सम्मेलन लखनऊ में चौथी बार हो रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…