द इंडियन व्यू

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 9 नवम्बर को कर्नाटक का दौरा करेंगे

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन रविवार को कर्नाटक दौरे पर जाएंगे।इस दौरान उपराष्ट्रपति, आचार्य 108 शांतिसागर महाराज जी की स्मृति में आयोजित समारोह में भाग लेंगे और श्रवणबेलगोला (जिला हासन) में इस पूज्य जैन…

Ragwendra P Singh
November 8, 2025
1 min read
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 9 नवम्बर को कर्नाटक का दौरा करेंगे

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन रविवार को कर्नाटक दौरे पर जाएंगे।इस दौरान उपराष्ट्रपति, आचार्य 108 शांतिसागर महाराज जी की स्मृति में आयोजित समारोह में भाग लेंगे और श्रवणबेलगोला (जिला हासन) में इस पूज्य जैन आचार्य एवं आध्यात्मिक नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।उपराष्ट्रपति का पद ग्रहण के बाद यह उनकी पहली कर्नाटक यात्रा है।उपराष्ट्रपति सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति, आचार्य शांतिसागर महाराज जी की प्रतिमा की प्रतिष्ठा समारोह और चौथी पहाड़ी के नामकरण समारोह में भी भाग लेंगे।इसके बाद सी.पी. राधाकृष्णन मैसूर में आयोजित जेएसएस एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च के 16वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों को संबोधित करेंगे। यह संस्थान जगद्गुरु वीरसिंहासन महासंस्थान मठ, सुत्तूर श्रीक्षेत्र से संबद्ध है।उपराष्ट्रपति सुत्तूर मठ के पुराने परिसर का भी भ्रमण करेंगे, जो कर्नाटक के प्रमुख मठों में से एक है। इसके अलावा वे मैसूर स्थित चामुंडेश्वरी देवी मंदिर और मांड्या जिले के मेलकोटे में स्थित चेलुवनारायण स्वामी मंदिर में दर्शन करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…