द इंडियन व्यू

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार को देहरादून पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री बीसी खंडूरी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति ने…

Ragwendra P Singh
May 20, 2026
1 min read
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार को देहरादून पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री बीसी खंडूरी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

उपराष्ट्रपति ने दिवंगत नेता को याद करते हुए कहा कि मेजर जनरल बीसी खंडूरी एक असाधारण नेता, विशिष्ट सैनिक और अनुभवी प्रशासक थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र और जनता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

 

उन्होंने कहा कि देश में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और कनेक्टिविटी सुधारने में खंडूरी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उपराष्ट्रपति के अनुसार, उनकी कार्यशैली, ईमानदारी और विकासोन्मुख सोच देश के विकास पथ पर एक अमिट विरासत के रूप में बनी रहेगी।

 

उल्लेखनीय है कि मेजर जनरल बीसी खंडूरी का मंगलवार सुबह देहरादून में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर है।

 

बीसी खंडूरी भारतीय सेना में मेजर जनरल के पद पर सेवाएं देने के बाद राजनीति में आए थे और उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी साफ-सुथरी छवि और प्रशासनिक क्षमता के लिए उन्हें व्यापक सम्मान प्राप्त था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…