द इंडियन व्यू

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज जाएंगे सितार दियाबा, लोकनायक जेपी को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार जाएंगे। वे बिहार के सारण जिले में स्थित भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण (जेपी बाबू) के पैतृक गांव सिताब दियारा में श्रद्धांजलि अर्पित…

Ragwendra P Singh
October 11, 2025
1 min read
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज जाएंगे सितार दियाबा, लोकनायक जेपी को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार जाएंगे। वे बिहार के सारण जिले में स्थित भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण (जेपी बाबू) के पैतृक गांव सिताब दियारा में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।उपराष्ट्रपति सचिवालय के गुरुवार को जारी बयान के अनुसार, राधाकृष्णन सिताब दियारा में लोकनायक के पैतृक आवास पर जाकर उन्हें नमन करेंगे। साथ ही जयप्रकाश नारायण राष्ट्रीय स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे। वे सिताब दियारा में स्थित प्रभावती पुस्तकालय का भी दौरा करेंगे। यह पुस्तकालय लोकनायक की पत्नी प्रभावती देवी की स्मृति में स्थापित किया गया है।सिताब दियारा देश का महत्वपूर्ण ऐतिहासिक गांव है। सिताब दियारा बिहार के सारण और उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की सीमा पर घाघरा और गंगा नदी के संगम के पास है। सिताब दियारा को संपूर्ण क्रांति के प्रणेता जयप्रकाश नारायण के जन्मस्थान के रूप में विशेष दर्जा प्राप्त है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…