उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 19-20 अप्रैल को श्रीलंका में
नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19 और 20 अप्रैल को श्रीलंका की यात्रा पर रहेंगे। यह उपराष्ट्रपति की श्रीलंका की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस दौरान उपराष्ट्रपति श्रीलंका के…

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19 और 20 अप्रैल को श्रीलंका की यात्रा पर रहेंगे। यह उपराष्ट्रपति की श्रीलंका की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस दौरान उपराष्ट्रपति श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायका के साथ-साथ प्रधानमंत्री डॉ. हरिणी अमरसूर्या सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों और भारतीय प्रवासी नेताओं से मुलाकात करेंगे।
उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति की श्रीलंका यात्रा दोनों देशों के बीच हाल ही में हुई उच्चस्तरीय बैठकों के बाद हो रही है और यह भारत-श्रीलंका को जोड़ने वाले सदियों पुराने जन-संबंधों को और मजबूत करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
