उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू
नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी है। निवर्तमान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है। चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा आवश्यक तैयारियों के पूरा…

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी है। निवर्तमान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है। चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा आवश्यक तैयारियों के पूरा होने के बाद की जाएगी।
आयोग ने बुधवार को बताया कि गृह मंत्रालय की 22 जुलाई की अधिसूचना में जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे की जानकारी दी गयी है। आयोग संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत उपराष्ट्रपति पद के चुनाव आयोजित करने के लिए अधिकृत है। यह चुनाव राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1952 और उसके अंतर्गत बने नियमों के अनुसार संपन्न होते हैं।
आयोग ने अपनी तैयारियों से जुड़ी जानकारी दी है। इसमें निर्वाचक मंडल की तैयारी, रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति तथा पूर्व उपराष्ट्रपति चुनावों से संबंधित पृष्ठभूमि सामग्री का संकलन और वितरण शामिल है।
भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल करता है। इसमें लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचित तथा मनोनीत सदस्य शामिल होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
