उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर विपक्ष ने उठाए सवाल
नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बीच संसद सत्र में इस्तीफे पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस्तीफे को कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की दूसरी बैठक में अनुपस्थित रहने से जोड़ा तो अखिलेश…

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बीच संसद सत्र में इस्तीफे पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस्तीफे को कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की दूसरी बैठक में अनुपस्थित रहने से जोड़ा तो अखिलेश यादव ने इसे व्यक्तिगत फैसला बताया। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने इसे 'सोवियत स्टाइल' का इस्तीफा बताया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों को अचानक पद से हटाया जाता था।
जयराम रमेश ने कहा कि सोमवार दोपहर 12:30 बजे धनखड़ ने बीएसी की पहली बैठक की अध्यक्षता की थी, जिसमें जेपी नड्डा और रिजिजू दोनों मौजूद थे। तय हुआ कि बैठक शाम 4:30 बजे फिर से होगी। जब शाम को सदस्य फिर से एकत्र हुए, तो दोनों वरिष्ठ नेता बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे। यह बात धनखड़ को बुरी लगी और कुछ ही घंटों में उनका इस्तीफा सामने आया।
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने इसे 'सोवियत स्टाइल इस्तीफा' बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में इस घटनाक्रम पर काफी कुछ सामने आएगा।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इसे धनखड़ का "व्यक्तिगत निर्णय" बताते हुए कहा कि भाजपा वोट कटवाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है। उन्होंने चुनाव आयोग और प्रशासन पर भी सवाल उठाए।
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने धनखड़ के इस्तीफे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया न आना भी बेहद चिंताजनक है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
