उपराष्ट्रपति चुनाव : पीएम मोदी ने डाला पहला वोट, एनडीए ने किया जीत का दावा
नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे से वोटिंग जारी है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन में पहला वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ फोटो भी शेयर कीं। पीएम मोदी ने…

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे से वोटिंग जारी है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन में पहला वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ फोटो भी शेयर कीं।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 2025 उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट डाला।
इस बीच, एनडीए नेताओं और सांसदों ने अपने उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत को लेकर विश्वास जताया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, भारत के नए उपराष्ट्रपति के लिए मतदान जारी है। एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन भारी बहुमत से जीतेंगे।
भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, उपराष्ट्रपति के लिए वोटिंग हो रही है और उसके बाद परिणाम हमारे पक्ष में आएंगे। एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन जमीनी स्तर से लेकर प्रशासन तक व्यापक विशेषज्ञता वाले एक अनुभवी व्यक्ति हैं। मुझे उम्मीद है कि वे उपराष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा करेंगे।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, मुझे इस चुनाव में कोई कठिनाई नजर नहीं आती। विपक्ष को भी अपने उम्मीदवार उतारने से पहले सोचना चाहिए था।
भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि सीपी राधाकृष्णन भारी अंतर से उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने जा रहे हैं। एनडीए के अलावा अन्य दलों के सांसद भी उन्हें वोट देंगे और उम्मीद है कि वे रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेंगे।
भाजपा सांसद मंजु शर्मा ने कहा, हमें पूरा विश्वास है कि हमारा उम्मीदवार जीतेगा। भाजपा सांसद पीपी चौधरी ने कहा, इंडी गठबंधन के वोट भी सीपी राधाकृष्णन को मिलेंगे और उनकी जीत तय है।
उपराष्ट्रपति चुनाव पर शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि एनडीए उपराष्ट्रपति चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। मुझे यह भी उम्मीद है कि कई विपक्षी सांसद सीपी राधाकृष्णन के पक्ष में वोट देंगे।
उपराष्ट्रपति चुनाव पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मेरा विश्वास कहता है कि सीपी राधाकृष्णन की जीत तय है और वे देश के नए उपराष्ट्रपति बनेंगे।
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन बड़ी मजबूती से जीतने के लिए तैयार हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा एनडीए एकजुट है। हमें उम्मीद है कि सीपी राधाकृष्णन ऐतिहासिक मतों के साथ जीत दर्ज कर देश के नए उपराष्ट्रपति बनेंगे।
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा, हमारे उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन अच्छे मतों के अंतर से जीतेंगे। कोई क्रॉस-वोटिंग नहीं होगी, क्योंकि हमारे पास स्पष्ट बहुमत है।
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने उपराष्ट्रपति चुनाव पर कहा, मैं लगभग 2013 से राजनीति में हूं। विपक्ष जो भी दावे करता है, वो हमेशा झूठे निकलते हैं और उनके सारे दावे धरे रह जाएंगे। हमारा एनडीए उम्मीदवार जीतेगा।
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा, एनडीए के पास पहले से ही स्पष्ट बहुमत है, हमें विश्वास है कि इंडी गठबंधन के 40-50 वोट भी हमारे पक्ष में आएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
