द इंडियन व्यू

उपराष्ट्रपति चुनाव : एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने राम मंदिर के किए दर्शन, भाजपा की जीत का दावा

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होगा। इस बीच, एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र सदन से लोधी कॉलोनी स्थित श्री राम मंदिर में…

Ragwendra P Singh
September 9, 2025
2 min read
उपराष्ट्रपति चुनाव : एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने राम मंदिर के किए दर्शन, भाजपा की जीत का दावा

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होगा। इस बीच, एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र सदन से लोधी कॉलोनी स्थित श्री राम मंदिर में दर्शन किए। उनका मुकाबला इंडिया अलायंस के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी से है।

उपराष्ट्रपति चुनाव पर केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा, हमें पूरा विश्वास है कि उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की जीत होगी।

भाजपा के राज्यसभा सांसद रामभाई मोकारिया ने एनडीए उम्मीदवार की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा, सीपी राधाकृष्णन की जीत 100 प्रतिशत निश्चित है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग 10 बजे शुरू होगी, और हमारा दायित्व है कि सीपी राधाकृष्णन को बड़े अंतर से जिताएं।

वहीं, भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, देशभर में उत्साह का माहौल है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमें बड़ी जीत मिलने वाली है। यह खुशी का माहौल है और मुझे उम्मीद है कि सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुनाव में भारी बहुमत से जीतेंगे।

भाजपा की राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कहा, यह लोकतांत्रित व्यवस्था है और उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर हम सभी उत्साहित हैं। हम अपनी बुद्धि और विवेक के साथ मतदान करेंगे।

उपराष्ट्रपति चुनाव पर भाजपा सांसद भागवत कराड ने कहा, आज के उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के पास बहुमत है। मुझे उम्मीद है कि एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन जीतेंगे।

भाजपा की राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने कहा, एनडीए की पूरी योजना तैयार है और हमारी जीत निश्चित है। यह चुनाव हमारे लिए गौरव की बात है। राज्यसभा को नए उपसभापति मिलने वाले हैं और हम सब इस चुनाव को लेकर उत्साहित हैं।

भाजपा के राज्यसभा सांसद मयंक नायक ने कहा, सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। एनडीए के सभी सांसद उनके पक्ष में मतदान करेंगे और हमारी जीत निश्चित है।

भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए प्रत्याशी और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी, पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…