द इंडियन व्यू

उद्यम पंजीकरण सर्टिफिकेट के लिए गलत डेटा देने वाले बड़े उद्योगों पर कार्रवाई होः एफएसीएसआई

नई दिल्ली : फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन ऑफ कॉटेज एंड स्मॉल इंडस्ट्रीज (एफएसीएसआई) ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह उन बड़े उद्योगों के खिलाफ कार्रवाई करे, जो सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए आरक्षित सरकारी खरीद कोटा पर कब्जे के…

Ragwendra P Singh
November 27, 2025
2 min read
उद्यम पंजीकरण सर्टिफिकेट के लिए गलत डेटा देने वाले बड़े उद्योगों पर कार्रवाई होः एफएसीएसआई

नई दिल्ली : फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन ऑफ कॉटेज एंड स्मॉल इंडस्ट्रीज (एफएसीएसआई) ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह उन बड़े उद्योगों के खिलाफ कार्रवाई करे, जो सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए आरक्षित सरकारी खरीद कोटा पर कब्जे के लिए डेटा की गलत प्रस्तुति करते हुए माइक्रो और झूठा सेल्फ डिक्लेरेशन दाखिल करते हैं। एसोसिएशन का कहना है कि कुछ बड़ी कंपनियां एमएसएमई उद्यम पोर्टल के जरिए उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफेकेट प्राप्त करने के लिए अनुचित तरीका अपना रही हैं।एसोसिएशन ने मेसर्स ईस्ट इंडिया ड्रम्स एंड बैरल्स मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड का मुद्दा भी उठाया है। कहा गया है कि इस कंपनी ने उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट पाने के लिए गलत जानकारी दी। एफएसीएसआई ने दावा किया कि उक्त कंपनी ने क्लॉज 8(5) का सीधा उल्लंघन किया है।उल्लेखनीय है कि मेसर्स ईस्ट इंडिया ड्रम्स एंड बैरल्स मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड का 2019-20 के लिए टर्नओवर 153.42 करोड़ रुपये दर्शाया गया। नियम के अनुसार 150 करोड़ रुपये के से अधिक के टर्नओवर वाली कंपनियों को बड़ी कंपनी माना जाता है और उन्हें "माइक्रो और स्मॉल स्केल एंटरप्राइज" के दायरे में नहीं रखा जाता। बावजूद इसके उक्त कंपनी ने आंकड़ों में हेरफेर कर माइक्रो और स्मॉल स्केल एंटरप्राइज" में निबंधन कर लिया और उसका लाभ भी प्राप्त करती रही।महत्वपूर्ण यह भी है कि देश की पब्लिक प्रोक्योरमेंट पॉलिसी के तहत, सभी केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स के लिए माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइजेज़ से कम से कम 25 प्रतिशत सालाना प्रोक्योरमेंट का लक्ष्य हासिल करना जरूरी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…