द इंडियन व्यू

उत्तराखंडः शिप्रा नदी में गिरी एसयूवी, 3 शिक्षक नेताओं की मौत, एक गंभीर

नैनीताल : अल्मोड़ा जिले के भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर रातीघाट पास वाहन दुघर्टना में तीन शिक्षक नेताओं की मौत हो गई जबकि एक घायल का उपचार चल रहा है।शनिवार देर शाम हवालबाग क्षेत्र से हल्द्वानी विवाह समारोह…

Ragwendra P Singh
November 23, 2025
2 min read
उत्तराखंडः शिप्रा नदी में गिरी एसयूवी, 3 शिक्षक नेताओं की मौत, एक गंभीर

नैनीताल : अल्मोड़ा जिले के भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर रातीघाट पास वाहन दुघर्टना में तीन शिक्षक नेताओं की मौत हो गई जबकि एक घायल का उपचार चल रहा है।शनिवार देर शाम हवालबाग क्षेत्र से हल्द्वानी विवाह समारोह में शामिल होने निकलेे चार शिक्षक नेताओं की एसयूवी कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई पार करते हुए शिप्रा नदी में गिर गयी। दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गये। कार में सवार तीन शिक्षकों-सुरेंद्र भंडारी, पुष्कर भैसोड़ा और संजय बिष्ट की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी, जबकि मनोज कुमार गंभीर घायल हो गये।आसपास के लोगों ने प्रशासन को दुर्घटना की सूचना दी। खैरना के चौकी प्रभारी हर्ष बहादुर पाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रात पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय नागरिकों ने संयुक्त रूप से खोज एवं बचाव अभियान चलाया। रस्सियों के सहारे खाई में उतर कर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र भंडारी, पुष्कर भैसोड़ा और संजय बिष्ट को मृत घोषित किया।सुरेंद्र भंडारी राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हवालबाग ब्लॉक के महामंत्री, पुष्कर भैसोड़ा एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष व संजय बिष्ट राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हवालबाग ब्लॉक के अध्यक्ष थे। दुर्घटना में घायल मनोज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हल्द्वानी उच्च केंद्र भेजा है।पुलिस उपाधीक्षक-अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि शवों को खैरना सुरक्षित रखा गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…

मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…