द इंडियन व्यू

उत्तराखंड में मूसलधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

देहरादून : उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। अलकनंदा, भागीरथी, सरयू, गोमती समेत तमाम प्रमुख नदियां अपने चेतावनी स्तर के बेहद करीब पहुंच गई हैं। राज्य के कई जिलों में…

Ragwendra P Singh
June 29, 2025
2 min read
उत्तराखंड में मूसलधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

देहरादून : उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। अलकनंदा, भागीरथी, सरयू, गोमती समेत तमाम प्रमुख नदियां अपने चेतावनी स्तर के बेहद करीब पहुंच गई हैं। राज्य के कई जिलों में आपदा की स्थिति बनती नजर आ रही है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, भागीरथी नदी का जलस्तर (तिलोथ पुल गेज) 1120.38 मीटर पर है, जबकि खतरे का स्तर 1123.00 मीटर है। अलकनंदा नदी 625.20 मीटर और मंदाकिनी नदी 624.15 मीटर के जलस्तर पर बह रही हैं, जो क्रमशः 626.00 मीटर और 625.00 मीटर के चेतावनी स्तर के बेहद करीब हैं।

रुद्रप्रयाग के आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि नदी किनारे रहने वाले लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से चेतावनी दी जा रही है और सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। हरिद्वार, ऋषिकेश, देवप्रयाग, कीर्तिनगर जैसे नदी किनारे बसे क्षेत्रों में भी लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से जिलों के लगातार संपर्क में हैं। देहरादून और पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से ऋषिकेश में पुलिस ने गंगा घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को नदी किनारों से दूर रहने का अलर्ट जारी किया है।

ऋषिकेश के नटराज चौक पर लाउड हेलरों के जरिए चारधाम यात्रियों को मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी जा रही है। पुलिस टीमें सभी थाना क्षेत्रों में नदी-नालों के किनारे भ्रमण कर रही हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दे रही हैं। संवेदनशील स्थानों से लोगों को सुरक्षा के लिए हटाया जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…

मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…