उत्तराखंड में अतिवृष्टि की स्थिति पर गृहमंत्री ने ली जानकारी, केंद्र से हरसंभव मदद का आश्वासन
देहरादून : उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने फाेन पर राज्य के संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें वर्तमान हालात और…

देहरादून : उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने फाेन पर राज्य के संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें वर्तमान हालात और राहत कार्यों के बारे में अवगत कराया।
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि गृहमंत्री ने चारधाम यात्रा को प्रभावित न होने देने के निर्देश दिए हैं। एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल), आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) को तत्परता से तैनात किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।
राज्य के अन्य संवेदनशील जिलों में भी सतत निगरानी रखते हुए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में भी उन्होंने आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री का इस संवेदनशील, सक्रिय और सहृदय नेतृत्व के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
सम्बंधित ख़बरें
गंगोत्री और यमुनोत्री में टूटा श्रद्धालुओं की संख्या का ऑल-टाइम रिकॉर्ड, 18.91 लाख से ज्यादा लोगों ने किए दर्शन
अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…
योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…
मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…
